विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: भाई के निधन के 30वें दिन बहन ने भी तोड़ा दम, कर्नलगंज की पूर्व विधायक थी कुंवरि बृज सिंह

Published: Sat, 22 Feb 2025 12:37 PM (IST)

कर्नलगंज की पूर्व विधायक कुंवरि बृज सिंह (62) का शुक्रवार की रात लखनऊ के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। ...और पढ़ें

UP: कर्नलगंज की पूर्व विधायक कुंवरि बृज सिंह का न‍िधन।
UP: कर्नलगंज की पूर्व विधायक कुंवरि बृज सिंह का न‍िधन।

 जागरण संवाददाता, गोंडा। कर्नलगंज की पूर्व विधायक कुंवरि बृज सिंह (62) का शुक्रवार की रात लखनऊ के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। पूर्व विधायक के भतीजे कुंवर शारदेन मोहन सिंह ने बताया कि वह मधुमेह की बीमारी से पीड़ित थीं।

उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पूर्व विधायक के निधन की खबर सुनते ही बरगदीकोट शोक में डूब गया है। इंटरनेट मीडिया पर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लगा हुआ है। पैतृक गांव कटरा शहबाजपुर में पूर्व विधायक का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

लल्ला भइया के निधन के बाद बिगड़ गई थी तबीयत

कर्नलगंज के पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भइया का 23 जनवरी को लखनऊ के अस्पताल में निधन हो गया था, इसके बाद पूर्व विधायक कुंवर बृज सिंह की भी तबीयत और बिगड़ गई। भाई के निधन के 30वें दिन बहन ने भी दम तोड़ दिया।

लल्ला भैया राजनीति के मैदान में सुर्खियों में आ गए थे

कर्नलगंज सीट पहली बार 1989 में अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भइया निर्दल मैदान में उतरे थे और उमेश्वर प्रताप सिंह को हरा द‍िया था। इसके बाद से लल्ला भैया राजनीति के मैदान में सुर्खियों में आ गए। वह भाजपा से वर्ष 1991, 93 व 96 में विधायक बने।

2008 में बसपा से व‍िधायक बनीं थीं कुंवरि बृज सिंह

2007 में कांग्रेस से विधायक चुने गए। 2008 में उनकी बहन कुंवरि बृज सिंह बसपा से विधायक बनीं। लोकसभा चुनाव 2009 में वह लोकसभा लड़ना चाह रहे थे लेकिन, बसपा ने टिकट सुरेंद्रनाथ उर्फ पुत्तु अवस्थी को दिया।

2012 में करना पड़ा था हार का सामना

वर्ष 2012 में उन्हें पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह से हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2017 के चुनाव में वह भाजपा के टिकट पर छठवीं बार विधायक चुने गए। वर्ष 2022 के चुनाव में वह बीमारी के कारण चुनाव मैदान में नहीं उतरे।

पूर्व विधायक के निधन पर जताया शोक

पूर्व विधायक के निधन पर तरबगंज विधायक प्रेम नरायन पांडेय, सपा नेता मसूद आलम खान, परसपुर विकास मंच के अरुण कुमार सिंह ने शोक जताया है।

युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

गाेंडा। जिले के अलग-अलग मार्गों पर सड़क दुर्घटना में सब्जी लेकर पैदल घर जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बुजुर्ग घायल हो गया है। मृतक के स्वजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध मुकदमा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Gurpreet Gogi Death: ‘ये क्या हो गया…विश्वास नहीं हो रहा, कल ही तो मिले थे’, AAP विधायक की मौत पर केजरीवाल-सीएम मान सहित कई नेताओं ने जताया दुख

यह भी पढ़ें: Gurpreet Gogi: कौन थे AAP विधायक गुरप्रीत गोगी? गोली लगने से हुई मौत, पत्नी-बेटे से हुआ था विवाद