विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gurpreet Gogi Death: ‘ये क्या हो गया…विश्वास नहीं हो रहा, कल ही तो मिले थे’, AAP विधायक की मौत पर केजरीवाल-सीएम मान सहित कई नेताओं ने जताया दुख

Published: Sat, 11 Jan 2025 10:58 AM (IST)

आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन पर राजनीतिक नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री ...और पढ़ें

Gurpreet Gogi: AAP MLA की मौत पर CM मान समेत कई राजनेताओं ने जताया दुख। फाइल फोटो
Gurpreet Gogi: AAP MLA की मौत पर CM मान समेत कई राजनेताओं ने जताया दुख। फाइल फोटो

डिजिटल डेस्क, लुधियाना। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक गुरप्रीत गोगी की मौत पर कई राजनीतिक नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने के लिए लुधियाना स्थित उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। इस दुखद घटना के बाद हर किसी की आंखें नम हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि लुधियाना पश्चिमी से हमारी पार्टी के सम्माननीय विधायक गुरप्रीत गोगी जी के निधन की दुखद खबर मिली। सुनकर बेहद दुख हुआ। गोगी जी बहुत अच्छे इंसान थे। दुख की घड़ी में परिवार के साथ दिल से हमदर्दी। परमात्मा दिवगंत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। परिवार सहित चाहने वालों को दुख सहने की हिम्मत और साहस दें।

हम शोकाकुल परिवार के साथ- केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लुधियाना पश्चिम के विधायक गुरप्रीत गोगी जी के असामयिक निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। एक ऐसे नेता जिन्होंने अपने लोगों की अटूट निष्ठा और करुणा के साथ सेवा की, उनके न रहने से एक ऐसा खालीपन पैदा होगा जिसे भरना मुश्किल है।

उनकी आत्मा को शांति मिले। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। उन्हें शक्ति और सांत्वना मिले। हम इस गहन क्षति की घड़ी में उनके परिवार और लुधियाना के लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं।

अमन अरोड़ा ने व्यक्त की गहरी संवेदनाएं

पंजाब आप प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने इस कठिन समय में दुखी परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले और परिवार को दर्दनाक दुख सहने की शक्ति मिले।

'गोगी जी की आत्मा को शांति मिले'

पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि मेरे भाई विधायक गुरप्रीत गोगी जी का असामयिक निधन अत्यंत दुखद है। कल मैं संत सीचेवाल जी के साथ गोगी जी से मिला और पुरानी नहर को बुड्ढा दरिया बनाने के कार्यों के संबंध में लंबी चर्चा की। भगवान गोगी जी को अपने चरणों में स्थान दें।

तीन बजे होगा अंतिम संस्कार

बता दें कि आप विधायक की शुक्रवार देर रात गोली चलने से मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका। वे लुधियाना पश्चिम से विधायक थे।

उनका अंतिम सस्कार दोपहर 3 बजे होगा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया होने के बाद उनका अंतिम संस्कार होगा। सुबह से उनके निवास पर नेताओं और कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें- Gurpreet Gogi: कौन थे AAP विधायक गुरप्रीत गोगी? गोली लगने से हुई मौत, पत्नी-बेटे से हुआ था विवाद