विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर वापसी की जद्दोजहद, दीपावली पर ट्रेनों से सफर मुश्किल; पांच दिसंबर तक फुल हुई सीटें

Published: Mon, 02 Nov 2026 11:23 AM (IST)

दीपावली पर घर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के कारण ट्रेनों में सफर करना मुश्किल हो गया है। जनरल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. दीपावली पर ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़।

  2. जनरल कोचों में क्षमता से चार गुना अधिक यात्री।

  3. 5 दिसंबर तक ट्रेनों में सीटें उपलब्ध नहीं।

संवाद सूत्र, गोंडा। दीपावली पर घर लौटने वालों की भीड़ से ट्रेनों में सफर करना मुश्किल हो गया है। मुंबई, दिल्ली समेत अन्य महानगरों से आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जनरल कोचों की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। निर्धारित क्षमता से चार गुणा तक यात्री सवार हो रहे हैं। इससे दैनिक यात्रियों को भी आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

लखनऊ, कानपुर, झांसी, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, नई दिल्ली और जम्मूतवी से आने वाली दर्जनों ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ है। जनरल कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही है। यात्री शौचालय के पास और दरवाजों पर खड़े होकर सफर करने को मजबूर हैं। इससे हादसे का खतरा भी बना रहता है।

यात्री रामखेलावन, सूरज, मोतीलाल, कल्लू, मुन्ना और राधिका देवी का कहना है कि दीपावली परिवार के साथ मनाने के लिए कामकाज के स्थानों से घर लौटना जरूरी है। मजबूरी में भीड़ के बीच यात्रा करनी पड़ रही है। उधर, नियमित ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची है। पांच दिसंबर तक कई ट्रेनों में सीटें उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में यात्रियों को त्योहार विशेष ट्रेनों का ही सहारा है।

यह भी पढ़ें- गोंडा में 9 दिन के भीतर तीसरी बार जली अंडरग्राउंड बिजली केबल, लाखों लोग हुए प्रभावित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।