विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दो नवंबर को गोंडा के सिंगारघाट आएंगे CM योगी, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

Published: Sat, 31 Oct 2026 04:33 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 नवंबर को गोंडा के सिंगारघाट में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास परियोजनाओं ...और पढ़ें

सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी 2 नवंबर को गोंडा के सिंगारघाट पहुंचेंगे।

  2. विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

  3. जनसभा को संबोधित कर सरकारी योजनाओं का लाभ वितरित करेंगे।

जागरण संवाददाता, गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो नवंबर को गौरा विधानसभा क्षेत्र के तेजपुर स्थित सिंगारघाट पहुंचेंगे। यहां सुबह 10 बजे आयोजित विशाल जनसभा में वह क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को सीडीओ दयानंद प्रसाद ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण प्रस्तावित जनसभा स्थल पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन गई है। अधिकारियों ने मैदान का भ्रमण कर मंच, जनसभा स्थल और पार्किंग की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के साथ पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का हितलाभ वितरित करने का भी कार्यक्रम है। जनसभा में मुख्यमंत्री लोगों को संबोधित करेंगे।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार राजक, क्षेत्राधिकारी उदित नारायण पालीवाल, थाना प्रभारी उमेश कुमार, गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा के पुत्र प्रशांत पटेल, बीडीओ अभय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- गोंडा में बारिश ने धीमी की कुम्हारों के चाक की रफ्तार, दिवाली की कमाई पर भी संकट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।