विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बृजभूषण शरण सिंह को उपहार में मिला एक करोड़ का घोड़ा, अयोध्या के सरफराज ने दिया गिफ्ट 

Published: Tue, 27 Oct 2026 07:11 PM (IST)

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को अयोध्या के सरफराज अहमद ने गोंडा में एक करोड़ रुपये का सिंध नस्ल का घोड़ा भेंट किया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को मिला एक करोड़ का घोड़ा।

  2. अयोध्या के सरफराज अहमद ने गोंडा में भेंट किया घोड़ा।

  3. बृजभूषण के पास अब कुल आठ महंगे घोड़े हो गए।

जागरण संवाददाता, गोंडा। अयोध्या जिले के जुबेरगंज निवासी सरफराज अहमद ने मंगलवार को नवाबगंज के विश्नोहरपुर स्थित आवास पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को सिंध नस्ल का घोड़ा भेंट किया।

पूर्व सांसद ने घोड़े पर बैठकर सवारी की और कहा कि हमें दुगमा और कदमाबाजी चाल वाला घोड़ा मिला है, जिसपर बैठकर आराम से चला जा सकता है।

सरफराज ने बताया कि घोड़ा राजस्थान के जैसलमेर-बाड़मेर क्षेत्र का है, जिसकी उम्र साढ़े सात वर्ष है। घोड़े की कीमत करीब एक करोड़ रुपये होने का अनुमान है। पूर्व सांसद के पास अब आठ घोड़े हो गए हैं, जिसमें लंदन से आया पांच करोड़ का घोड़ा व पंजाब से आया डेढ़ करोड़ रुपये का घोड़ा शामिल है।

यह भी पढ़ें- बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना, भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- मैं तो कांग्रेस को 25 सीट से अधिक नहीं देता

यह भी पढ़ें- 2027 के चुनाव में आने वाला है मजा, इटावा में बोले बृजभूषण शरण सिंह, हम कांग्रेस को 25 से ज्यादा सीटें नहीं देते