यूपी में बनने जा रहा नया एक्सप्रेसवे, भूमि अधिग्रहण शुरू; 49 गांवों के 16500 किसान होंगे मालामाल
गाजीपुर में विंध्य-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे स्पर के निर्माण के लिए अगले महीने से 16,500 किसानों को भूमि मुआवजे का भुगतान शुरू होने की उम्मीद है।

विंध्य स्पर एक्सप्रेसवे के लिए किसानों से ली जाएगी जमीन। (तस्वीर- जागरण)
HighLights
16,500 किसानों को मिलेगा भूमि अधिग्रहण का मुआवजा।
विंध्य-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे स्पर का निर्माण जल्द होगा शुरू।
49 गांवों से होकर गुजरेगा यह महत्वपूर्ण एक्सप्रेसवे।
जागरण संवाददाता, गाजीपुर। जनपद के हैदरिया से लखनऊ जाने वाले 340 KM लंबा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से विंध्य एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाला विंध्य-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे स्पर के निर्माण को लेकर अगले महीने से किसानों को जमीन का मुआवजा मिलने की उम्मीद है। इसके बाद जमीन बैनामा की प्रक्रिया शुरू होगी।
शासन से धन यूपीडा को जारी होने के बाद किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद जगी है। जनपद की मुहम्मदाबाद, जमानियां व सेवराई तहसील के 49 गांवों से होकर यह स्पर एक्सप्रेसवे से होकर गुजरेगा।
16500 किसानों की करीब 503 हेक्टेयर से अधिक जमीन इस स्पर एक्सप्रेसवे में अधिगृहित की जाएगी। इसके लिए गंगा नदी पर पुल बनाया जाएगा। सीआरओ सुनील कुमार त्रिवेदी का कहना है कि यूपीडा से धन जारी होते ही किसानों को मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इन मौजा के किसानों की ली जाएगी जमीन
मुहम्मदाबाद तहसील: शेरपुर, हैदरिया, फखनपुरा, फिरोजपुर।
सेवराई तहसील: गहमर, रसुलपुर मु.बारा,पटखौलिा ता. गहमर, हरनाथपुर, मनिहर खुर्द, सुल्तानपुर, मनिहर कला, उचितपुर, अकबरपुर, मलिकपुर, सायर, मनियां, रामपुर कनवा, बकसड़ा, मिश्रवलिया, गोड़सरा, उसिया, अरंगी, निरहू का पुरा, शाहोपुर ता. बारा, बारा, सेवराई, सरैला।
जमानियां तहसील: गड़वा उर्फ प्रहलादपुर, पांडेयपुर, सेंदुरा, ताजपुर ता.गायघाट, रामपुर फफुआव, तारनबाध, कोनहरा, परमेश्वरपुर उर्फ बहादुर, ख्रगीसपुर उर्फ भैरोपुर, जबुरना, गहरपुरा, अभईपुरा, रजयाबांध, जलालपुर उर्फ बभनपुरा, अलीपुर उर्फ अहिमनपुर, खड़ैचा, चौधरीपुर, बेनीपुर, नरसिंह ता.गायघाट, मिर्चा।
पूर्वांचल-ग्रीनफील्ड और वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन आपस में जुड़ने से मिलेगी रफ्तार
पूर्वांचल-विंध्य एक्सप्रेसवे स्पर बनने से सीधे तौर पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, ग्रीन फील्ड, वाराणसी-गोरखपुर आदि कई मार्ग आपस में कनेक्ट हो जाएंगे।
इससे लखनऊ, पटना, कोलकाता, दिल्ली से आवाजाही करने वालों लोगों को मीरजापुर के रास्ते गंगा एक्सप्रेसवे से सफर की सुविधा मिलेगी। दिल्ली-मेरठ -हरिद्वार की भी राह आसान हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर साल 2026 में 19 हादसों में 26 लोगों की गई जान, तीन सालों में हुईं 948 मौतें