वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली महिला लोको पायलट श्रेणी श्रीवास्तव गाजीपुर में सम्मानित, महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा
वंदे भारत ट्रेन की पहली महिला लोको पायलट श्रेणी श्रीवास्तव को गाजीपुर में भगवान श्री चित्रगुप्त के वार्षिक पूजनोत्सव में ...और पढ़ें

चित्रगुप्त मंदिर ददरी घाट में आयोजित चित्रगुप्त वार्षिक पूजनोत्सव में वंदे भारत ट्रेन का संचालन करने वाली पहली महिला लोको पायलट को सम्मानित करते सदर विधायक जै किशुन साहू व अन्य -स्वयं
HighLights
श्रेणी श्रीवास्तव को गाजीपुर में किया गया सम्मानित।
वंदे भारत की पहली महिला लोको पायलट हैं श्रेणी।
चित्रगुप्त मंदिर में वार्षिक पूजनोत्सव का आयोजन।
जागरण संवाददाता, गाजीपुर। वंदे भारत ट्रेन का संचालन करने वाली पहली महिला लोको पायलट श्रेणी श्रीवास्तव को सोमवार को ददरी घाट स्थित चित्रगुप्त मंदिर परिसर में आयोजित भगवान श्री चित्रगुप्त के वार्षिक पूजनोत्सव में स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। वाराणसी में कार्यरत श्रेणी श्रीवास्तव जनपद की रहने वाली हैं।
भगवान चित्रगुप्त का वार्षिक सार्वजनिक पूजनोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। शाम 5.30 बजे मुख्य पूजन समारोह हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में चित्रांश समाज के लोगों और नगरवासियों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि सदर विधायक जयकिशुन साहू और विशिष्ट अतिथि आचार्य गोपाल जी शास्त्री रहे। पूजन के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में अभिनय एकेडमी, बर्ड पब्लिक स्कूल और द ड्रीम्स डांस ग्रुप के बच्चों ने नृत्य, नृत्य नाटिका और झांकियां प्रस्तुत कीं।
एंजेल चौरसिया, स्वाति श्रीवास्तव और प्रीति गुप्ता की व्यक्तिगत प्रस्तुतियों को भी सराहना मिली। इस दौरान वरिष्ठ आयकर अधिवक्ता अनिल श्रीवास्तव उर्फ गुलाब को भी संस्था के प्रति योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अन्य गणमान्य लोगों को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
संस्था के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद शंकर श्रीवास्तव ने अध्यक्षता की। मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पूजनोत्सव समाज की एकता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का अवसर है। संचालन संजीव श्रीवास्तव और राकेश वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।