विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP PET परीक्षार्थियों को मैथ और हिस्ट्री के सवालों ने उलझाया, गाजीपुर में 5165 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

Published: Sun, 01 Nov 2026 07:57 PM (IST)

गाजीपुर में पीईटी-2026 परीक्षा के दौरान गणित और इतिहास के सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया, जिससे उन्हें अधिक समय लगा।

पीईटी में गणित और इतिहास के सवालों ने उलझाया।

पीईटी में गणित और इतिहास के सवालों ने उलझाया।

HighLights

  1. गणित और इतिहास के सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया।

  2. गाजीपुर में 11,539 अभ्यर्थियों ने पीईटी परीक्षा दी।

  3. जिलाधिकारी और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 में रविवार को गणित और इतिहास के सवालों ने अभ्यर्थियों को खूब उलझाया। परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों के अनुसार, इन दोनों विषयों के प्रश्नों को हल करने में अपेक्षाकृत अधिक समय लगा।

जिले के 19 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित परीक्षा में कुल 16,704 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 11,539 ने परीक्षा दी, जबकि 5165 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह सहित जोनल मजिस्ट्रेट लगातार केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

प्रथम पाली में पंजीकृत 8352 अभ्यर्थियों में से 5714 उपस्थित हुए, जबकि 2638 अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में भी 8352 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। इनमें 5825 ने परीक्षा दी और 2527 अभ्यर्थी नहीं पहुंचे। इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 69.08 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सहभागिता की।

परीक्षा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की निगरानी रही। जोनल मजिस्ट्रेटों ने केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा और परीक्षा संचालन की स्थिति देखी। दो पालियों में परीक्षा संपन्न होने के बाद प्रशासन ने उपस्थिति और अनुपस्थिति का ब्योरा संकलित किया।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में PET का आज अंतिम दिन, 46 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

यह भी पढ़ें- UP PET परीक्षा: अंतिम दिन 60 जिलों में 12 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, दो पालियों में होगा एग्जाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।