किसान आंदोलन की समाप्ति पर समर्थित नेताओं ने संतोष जताया
क्षेत्र के बैरहिया में संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान आंदोलन में धरना-प्रदर्शन के समाप्ति की घोषणा पर हर्ष जताया और सभी लोगों से अपनी दैनिक खेती किसानी में वापस लौटने का आह्वान किया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Dec 2021 06:36 PM (IST)Updated: Thu, 09 Dec 2021 06:36 PM (IST)
खानपुर (गाजीपुर) : क्षेत्र के बैरहिया में संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान आंदोलन में धरना-प्रदर्शन के समाप्ति की घोषणा पर हर्ष जताया और सभी लोगों से अपनी दैनिक खेती किसानी में वापस लौटने का आह्वान किया। अखिल भारतीय किसान महासभा के अध्यक्ष नंदकिशोर बिद, भाकपा माले के आजाद यादव और अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की प्रभारी सरोजा यादव ने कहा कि करीब 378 दिनों से जारी किसान आंदोलन खत्म करने का ऐलान हो गया है। किसानों पर मुकदमा, एमएसपी और अन्य मांगों पर संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारी हर महीने बैठक कर किसानों के हित और हालात पर चर्चा करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें