गाजीपुर के गहमर में रुकेगी पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, सैनिकों के गांव को मिला रेल मंत्रालय का बड़ा तोहफा
रेल मंत्रालय ने दिल्ली-कोलकाता मुख्य रेल मार्ग पर स्थित सैनिक बहुल्य गांव गहमर के रेलवे स्टेशन पर पाटलिपुत्र एक्सप्रेस (12141/42) ...और पढ़ें

गहमर समेत आसपास के सैकड़ों गांवों के यात्रियों को मिलेगी सुविधा। जागरण
HighLights
रेल मंत्रालय ने पाटलिपुत्र एक्सप्रेस के गहमर स्टेशन पर ठहराव को मंजूरी दी।
यह ठहराव 6 अक्टूबर से दिल्ली-कोलकाता मुख्य रेल मार्ग पर शुरू होगा।
सैनिक बहुल्य गहमर गांव और आसपास के हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा।
जागरण संवाददाता, गाजीपुर। दिल्ली-कोलकाता मुख्य रेल मार्ग पर स्थित सैनिक बहुल्य गांव गहमर के रेलवे स्टेशन पर पाटलिपुत्र से शिवाजी टर्मिनल जाने वाली ट्रेन संख्या 12141/42 के ठहराव को रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। छह अक्टूबर से ट्रेन का गहमर स्टेशन पर ठहराव शुरू होगा।
जदयू के प्रदेश प्रवक्ता विनीत कुमार तिवारी ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार के गहमर पहुंचने का कार्यक्रम तय हुआ है। रेलमंत्री ने ट्रेन के ठहराव का पत्र भी सांसद को भेजा है। गहमर में 12 हजार से अधिक सैनिक व
विनीत तिवारी ने बताया कि गाजीपुर की जनता की सुविधाओं को लेकर उन्होंने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष तीन मांगें रखी थीं। नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने उनके पत्र पर संज्ञान लेते हुए कवरिंग लेटर के साथ व्यक्तिगत रूप से रेलमंत्री से मुलाकात कर मांगों को उनके समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि इससे पहले दिलदारनगर जंक्शन पर जियारत एक्सप्रेस के ठहराव और सुहेलदेव एक्सप्रेस का रूट बदलने की मांग भी पूरी हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि गहमर स्टेशन पर पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का ठहराव क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा है। एशिया के सबसे बड़े गांव गहमर के साथ सैन्य परंपरा वाले इस क्षेत्र और आसपास के सैकड़ों गांवों के यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने रेलमंत्री, प्रधानमंत्री और सांसद कौशलेंद्र कुमार के प्रति आभार जताया।
यह भी पढ़ें- मऊ के मधुबन में सरयू नदी में नहाते समय भाई को बचाने में सगी बहनें डूबीं, प्रशासन तलाश में जुटा
उन्होंने विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए जमीन से जुड़ी जमानियां विधानसभा क्षेत्र के किसानों की मांगों का समर्थन भी किया। कहा कि 25 अक्टूबर को बनारस में होने वाले जदयू के प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी नेताओं के समक्ष किसानों की मांग मजबूती से रखी जाएगी। प्रदेश सचिव नौशाद खान, सुनील सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, मनीष पटवा, दीपक पटवा व जब्बार राइनी मौजूद रहे।
