विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mukhtar Ansari: गैंगस्टर एक्ट केस में मुख्तार अंसारी दोषी करार, कोर्ट के आदेश को चुपचाप सुनता रहा माफिया

By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
Published: Thu, 26 Oct 2023 04:58 PM (IST)Updated: Thu, 26 Oct 2023 10:10 PM (IST)

Mukhtar Ansari Latest News - कपिलदेव सिंह हत्याकांड और मीर हसन की हत्या के प्रयास के मामले में माफिया मुख्तार ...और पढ़ें

गैंगस्टर एक्ट केस में मुख्तार अंसारी दोषी करार, MP-MLA कोर्ट ने सुनाया फैसला
गैंगस्टर एक्ट केस में मुख्तार अंसारी दोषी करार, MP-MLA कोर्ट ने सुनाया फैसला

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। कपिलदेव सिंह हत्याकांड और मीर हसन की हत्या के प्रयास के मामले में माफिया मुख्तार अंसारी पर लगे गैंगस्टर के मुकदमे की सुनवाई के दौरान गुरुवार को कोर्ट ने घटना के प्रत्येक बिंदु के अध्ययन और दोनों पक्षों की जिरह सुनने के बाद अपनी टिप्पणी में फैसले के मुख्य भाग को पढ़कर सुनाया। 

कोर्ट ने कहा कि अगर कोई गैंग चलाता है और कोर्ट में अभियोजन पक्ष के गवाह पक्षद्रोही हो जाते हैं तो इससे यह नहीं माना जाएगा कि मुख्तार ने कोई अपराध नहीं किया है। मुख्तार के विरुद्ध गैंग चार्ट में जो दोनों मुकदमे लगाए गए हैं, दोनों में गवाह के पक्षद्रोही होने के कारण मुख्तार अंसारी पहले बरी हुआ। 

गवाह ने कई बार बदले बयान

मीर हसन की हत्या के प्रयास के मामले में गवाह ने कई बार अलग-अलग बयान दिया है। इससे यह लगता है कि वह भय के कारण मुख्तार अंसारी और सोनू यादव के खिलाफ बयान नहीं दे सका। ऐसे में उच्च न्यायालय की ओर से दी गई व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मुख्तार और सोनू को दोषी करार दिया गया है।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुआ मुख्तार

पिछली तारीख को मुख्तार अंसारी और अभियोजन पक्ष की ओर से बहस पूरी कर ली गई थी। गुरुवार को मामले में फैसला आने वाला था। मुख्तार अंसारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुआ और सोनू यादव व्यक्तिगत पेश हुआ। दोनों पक्ष के अधिवक्ता कोर्ट में मौजूद रहे। कोर्ट ने सभी के समक्ष उपरोक्त टिप्पणी करते हुए मुख्तार को दोषी करार देते हुए कहा कि शुक्रवार को सजा के बिंदु पर सुनवाई के बाद फैसला सुनाया जाएगा।

ध्यान से सुनता रहा मुख्तार, चेहरे पर था तनाव

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित माफिया मुख्तार अंसारी कोर्ट की टिप्पणी को ध्यान से सुनता रहा। जब वह दोषी करार दिया गया तो उसके चेहरे पर तनाव भी दिख रहा था। वह कुछ बोला नहीं।

गैंगस्टर के मामले में सुनवाई के दौरान एमपी-एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी और सोनू यादव को दोषी करार दिया है। शुक्रवार को सजा सुनाई जाएगी।

-लियाकत अली, मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता।

यह भी पढ़ें: Gangster Act: क्या है गैंगस्टर एक्ट? गवाह मुकर जाए तो भी सजा से नहीं बच सकता अपराधी; शिकंजे में फंसा माफिया मुख्तार

यह भी पढ़ें: प्यार की खौफनाक सजा! प्रेमी की पिटाई से घायल युवती तीन दिन से लड़ रही थी जिंदगी की जंग, फिर भी नहीं बची जान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।