विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कृष्णानंद राय की पुण्यतिथि: 21 साल पहले 500 राउंड गोलियों से दहला था पूर्वांचल, विधायक समेत सात की हुई थी हत्या

Published: Sat, 28 Nov 2026 06:50 PM (GMT+05:30)

गाजीपुर में 29 नवंबर 2005 को भाजपा विधायक कृष्णानंद राय और उनके छह साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड को 21 साल पूरे हो रहे हैं।

श्यामा शंकर राय और रमेश नारायण राय। फाइल फोटो

श्यामा शंकर राय और रमेश नारायण राय। फाइल फोटो

HighLights

  1. भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की 2005 में हुई थी हत्या।

  2. हमले में विधायक समेत सात लोगों की गई थी जान।

  3. पुण्यतिथि पर मुहम्मदाबाद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

जागरण संवाददाता, भांवरकोल (गाजीपुर)। तारीख 29 नवंबर 2005 स्थान कोटवा नारायणपुर-लट्ठूडीह मार्ग पर बसनिया चट्टी के पास। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल उठा था। पहले से घात लगाए हमलावरों ने मुहम्मदाबाद के तत्कालीन भाजपा विधायक कृष्णानंद राय के काफिले पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

हमले में विधायक और उनके सरकारी गनर समेत सात लोगों की मौत हो गई थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड को 21 वर्ष पूरे हो रहे हैं। रविवार को उनकी पुण्यतिथि पर एक बार फिर उस घटना की यादें ताजा होंगी।

घटना के दिन कृष्णानंद राय सियाड़ी गांव में आयोजित खेल प्रतियोगिता में शामिल होने के बाद कनुवान गांव जनसंपर्क के लिए जा रहे थे। बसनिया चट्टी से कुछ दूरी पर कनुवान की ओर बढ़ते ही टूटी पुलिया के पास पहले से घात लगाए हमलावरों ने उनके वाहन को निशाना बनाया।

करीब पांच सौ राउंड गोलियां चलाई गईं। हत्याकांड की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पोस्टमार्टम के दौरान विधायक के शरीर से 65 गोलियां निकाली गई थीं।

सात लोगों की गई थी जान

हमले में विधायक कृष्णानंद राय के अलावा सरकारी गनर बलिया निवासी निर्भय नारायण उपाध्याय, पूर्व ब्लाक प्रमुख श्यामा शंकर राय, तत्कालीन भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश नारायण राय, अखिलेश राय, शेषनाथ पटेल और मुन्ना यादव की भी जान चली गई थी। घटना के बाद जिले में भारी आक्रोश फैल गया था। हत्याकांड में मुख्तार अंसारी का नाम सामने आया था, हालांकि सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें इस मामले में बरी कर दिया था।

शहीद पार्क में जुटेंगे नेता

पुण्यतिथि पर 29 नवंबर को मुहम्मदाबाद स्थित शहीद पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी। पूर्व विधायक के पुत्र पीयूष राय के अनुसार केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर और दयाशंकर सिंह सहित कई प्रमुख नेता सभा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- माघ मेला 2027 में निर्बाध होगी पेयजल आपूर्ति, 260 किमी बिछेगी पाइप लाइन; 28 नलकूपों से की जाएगी सप्ताई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।