विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान के राजघराने में शादी, पर अपनी जड़ें नहीं भूलीं गाजीपुर की अर्चना; 10 सालों से गांव आकर कर रहीं छठ व्रत

Published: Mon, 16 Nov 2026 06:00 AM (GMT+05:30)

राजस्थान के राजघराने में शादी के बावजूद, गाजीपुर की अर्चना सिंह पिछले 10 सालों से अपने पैतृक गांव ब्रह्मपुर आकर छठ महापर्व का व्रत कर रही हैं।

ब्रह्मानपुरा में पूजा करती अर्चना सिंह

ब्रह्मानपुरा में पूजा करती अर्चना सिंह 

HighLights

  1. अर्चना सिंह 10 साल से गांव आकर छठ व्रत कर रही हैं।

  2. राजस्थान के राजघराने में विवाह के बावजूद नहीं छोड़ी परंपरा।

  3. अपनी जड़ों और जन्मभूमि से गहरा जुड़ाव दर्शाती हैं।

जागरण सवाददाता, गाजीपुर। राजस्थान के राजघराने में विवाह होने के बावजूद ब्रह्मपुर गांव की अर्चना सिंह ने अपनी मिट्टी और परंपराओं से जुड़ाव बनाए रखा है।

वह पिछले 10 वर्षों से छठ महापर्व पर प्रतिवर्ष अपने गांव आती हैं और पूरी श्रद्धा के साथ छठी मइया की उपासना करती हैं। विवाह के बाद बदले परिवेश और रहन-सहन के बीच भी उन्होंने अपने पारिवारिक संस्कारों और लोकपरंपरा को नहीं छोड़ा।

छठ पर्व पर गांव पहुंचकर व्रत और पूजन की परंपरा निभाना उनकी आस्था के साथ ही अपनी जन्मभूमि के प्रति आत्मीय लगाव को भी दर्शाता है। उनकी यह पहल क्षेत्र में चर्चा और सराहना का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- गाजीपुर में जिला अस्पताल के लैब का सर्वर ठप, 500 से अधिक जांच रिपोर्ट अटकीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।