विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Published: Sun, 29 Nov 2026 02:31 PM (IST)

गाजीपुर के गौरां पहाई गांव में नीतू राजभर की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. गाजीपुर में नीतू राजभर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई।

  2. मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया।

  3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी है।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। थाना क्षेत्र के गौरां पहाई गांव में शनिवार की रात में पारिवारिक विवाद में महिला नीतू राजभर 32 पत्नी दिनेश राजभर की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकर मौत हो गई। घटना की जानकारी रविवार की भोर में स्वजनों को होने पर शव को फंदे से उतारकर पुलिस को सूचना दी। इधर मृतका के मायके थाना क्षेत्र के टड़ियाव गांव में सूचना मिलने पर काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष उसके घर तथा बाद में थाने पर पहुंच कर ससुराल के लोगों द्वारा पुत्री को प्रताड़ित कर गला घोटकर हत्या का आरोप लगाते हुए कुछ देर तक हंगामा किया।

इस मामले में मृतका के मां दिलबासी देवी ने थाने में अपनी पुत्री की हत्या के लिए सास ससुर व दो जेठानी के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दिनेश राजभर तीन भाई हैं। दिनेश राजभर खुद पंजाब में प्राइवेट नौकरी करता है तथा दो बड़े भाई दुबई रहते हैं। घर पर केवल सास ससुर दो जेठानी व बच्चे रहते हैं।

शनिवार की रात में इसकी पत्नी तथा अन्य स्वजनों में किसी बात को लेकर खूब झगड़ा हुआ था। देर रात नीतू सोने चली गई। कब किन संदिग्ध परिस्थितियों में वह छत की कुड़ी में नायलोन की रस्सी लटक गई। भोर में ससुर मतबर राजभर व गांव के एक युवक गेन्हु राजभर ने शव को उतार कर पुलिस को सूचना दी थी।
इधर मृतका के मां सहित काफी संख्या में आते मायके के लोगों ने बताया कि नीतु की बेरहमी से पीटने के बाद उसकी गला घोटकर हत्या कर दी गई तथा शव को बाद में लटका कर आत्महत्या का रुप दिया गया है।

उसके पीठ, पैर व गले सहित शरीर के अन्य भागों में चोट के निशान हैं। मां दिलबासी ने सास चिंता, ससुर मतबर , जेठानी प्रियंका व सोनी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जायेगी।

फिलहाल पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। दिनेश व नीतू की शादी 2016 में हुई थी। दोनों को एक लड़का दिपांशु व एक लड़की नित्या पांच वर्ष है। पुत्री की मौत पर थाने में मां दिलबासी देवी रोते हुए अचेत हो रही थी। तथा पुत्री की हत्या का आरोप ससुराल के लोगों पर लगा रही थी।

यह भी पढ़ें- गाजीपुर में घरौनी में नाम दर्ज कराने के लिए मांगी रिश्वत, पांच हजार लेते लेखपाल गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।