विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में घरौनी में नाम दर्ज कराने के लिए मांगी रिश्वत, पांच हजार लेते लेखपाल गिरफ्तार

By Manoj GuptaEdited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 28 Nov 2026 07:04 PM (IST)

गाजीपुर के जखनियां में आबादी की जमीन की घरौनी में नाम दर्ज कराने के लिए 5000 रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल मनोज कुमार पांडेय को एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता विनय यादव की शिकायत पर हुई इस कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।

गाजीपुर में घरौनी के लिए रिश्वत लेते लेखपाल मनोज कुमार पांडेय गिरफ्तार।

गाजीपुर में घरौनी के लिए रिश्वत लेते लेखपाल मनोज कुमार पांडेय गिरफ्तार।

HighLights

  1. लेखपाल मनोज कुमार पांडेय 5000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार।

  2. आबादी की जमीन की घरौनी में नाम दर्ज कराने का मामला।

  3. एंटी करप्शन वाराणसी टीम ने जखनियां तहसील में की कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, जखनियां (गाजीपुर)। आबादी की जमीन की घरौनी में नाम दर्ज कराने के लिए पांच हजार रुपये की रिश्वत लेना लेखपाल को भारी पड़ गया। शनिवार को एंटी करप्शन वाराणसी मंडल की टीम ने तहसील परिसर के मुख्य गेट के सामने रिश्वत लेते लेखपाल मनोज कुमार पांडेय को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में खलबली मच गई।

एंटी करप्शन टीम के प्रभारी नीरज कुमार सिंह के अनुसार, बघांव गांव के देईपुर निवासी विनय यादव ने 23 नवंबर को कार्यालय में लिखित शिकायत दी थी। आरोप था कि उनकी मां सुदेसरी देवी के नाम आबादी की जमीन की घरौनी में दर्ज कराने के लिए रिपोर्ट लगाने के एवज में क्षेत्रीय लेखपाल मनोज कुमार पांडेय पांच हजार रुपये मांग रहे हैं। शिकायत मिलने पर टीम ने आरोपों की जांच की और कार्रवाई की योजना बनाई।

शनिवार को लेखपाल ने शिकायतकर्ता को रुपये देने के लिए जखनियां तहसील बुलाया था। तहसील के गेट नंबर एक के सामने जैसे ही विनय यादव ने उसे पांच हजार रुपये दिए, पहले से मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली। कार्रवाई के दौरान लेखपाल ने बताया कि उसे संबंधित क्षेत्र में काम करते हुए अभी तीन महीने ही हुए हैं। गिरफ्तारी की खबर फैलते ही तहसील के कर्मचारियों में चर्चा शुरू हो गई। एंटी करप्शन टीम आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी रही।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।