गाजीपुर में सहपाठी के दबाव व धमकी से आहत किशोरी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-‘मां, अनस को जेल जरूर भिजवाना’
गाजीपुर में कक्षा 11 की एक छात्रा ने सहपाठी के बार-बार मिलने के दबाव और धमकी से आहत होकर आत्महत्या ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
कक्षा 11 की छात्रा ने सहपाठी की धमकी से आत्महत्या की।
सुसाइड नोट में किशोरी ने सहपाठी अनस कुरैशी को दोषी ठहराया।
पुलिस ने आरोपी अनस और उसके भाई को गिरफ्तार किया।
जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। डा. एमए अंसारी इंटर कालेज में साथ पढ़ने वाले मुस्लिम सहपाठी के बार-बार मिलने का दबाव बनाने और धमकी देने से आहत कक्षा 11 की किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को मौके से मिले सुसाइड नोट में किशोरी ने सहपाठी अनस कुरैशी को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपित अनस और उसके भाई एहसान अहमद उर्फ अंजू कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बड़े भाई अंजू के खिलाफ पहले से 12 मुकदमे दर्ज हैं।
नगर के जमालपुर मोहल्ला निवासी छोटेलाल गुप्ता के परिवार में मंगलवार रात सभी लोग खाना खाने के बाद सो गए। बुधवार सुबह बेटी शालिनी के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा अंदर से बंद था। स्वजन ने मोहल्ले के लोगों की मदद से दरवाजा खोला तो शालिनी फंदे के सहारे लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की।
पुलिस को मिले सुसाइड नोट में किशोरी ने नई बस्ती मंगल बाजार निवासी 18 वर्षीय अनस कुरैशी पुत्र बिस्मिल्लाह कुरैशी पर बार-बार मिलने का दबाव बनाने और धमकाने का आरोप लगाया है। स्वजन के अनुसार किशोरी ने जब इसकी जानकारी मां को दी तो परिवार ने स्कूल पहुंचकर शिकायत की थी।
इसके बाद मंगलवार को अनस अपने भाई एहसान अहमद उर्फ अंजू के साथ किशोरी के घर पहुंचा और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। पिता का आरोप है कि इस घटना से उनकी बेटी काफी डर गई थी। मुस्लिम भाई लड़की पर गलत दबाव बना रहे थे, जिससे वह मानसिक पीड़ा में थी। उनसे लिखा है कि वह बहुत तंग आकर यह कदम उठा रही है।
पिता छोटेलाल गुप्ता ने तहरीर में आरोप लगाया कि दोनों भाई दो दिन पहले घर आए थे और परिवार को नुकसान पहुंचाने की बात कही थी। इसी डर के कारण उनकी पुत्री ने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद विजय प्रताप सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भी कोतवाली पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
यह भी पढ़ें- वास्तविक आंकड़े आने पर वंचित वर्गों के अधिकार की लड़ाई को और मजबूती मिलेगी : ओम प्रकाश राजभर
बड़े भाई पर पहले से दर्ज हैं 12 मुकदमे
प पुलिस के अनुसार आरोपित अंजू के खिलाफ 12 मुकदमे दर्ज हैं। उसका पहला मुकदमा वर्ष 2017 में दर्ज हुआ था।इसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, मारपीट, धोखाधड़ी व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
