विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर जेल में बंद दहेज हत्या के आरोपी बंदी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ द‍िया दम

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 30 Sep 2026 11:57 AM (IST)

गाजीपुर जेल में दहेज हत्या के आरोपी बंदी रामचंद्र की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में मौत हो गई। उसे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. गाजीपुर जेल में बंदी की तबीयत बिगड़ी।

जागरण संवाददाता गाजीपुर। जेल में बंद एक बंदी की अचानक तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। बंदी को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था, जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गहमर निवासी रामचंद्र (60)पुत्र जगरूप के रूप में हुई है। वह दहेज हत्या के एक मामले में जेल में निरुद्ध था।

बताया जा रहा है कि देर रात जेल में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। हालत गंभीर देखते हुए जेल प्रशासन द्वारा उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया गया। हालांकि, अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।