गाजीपुर में रेलवे ने तेज किया पटरियों का रखरखाव, दिलदारनगर-दरौली के बीच बदली जा रही जर्जर पटरी
रेलवे ने हावड़ा-दिल्ली मुख्य रेल मार्ग पर ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन के लिए पटरियों के रखरखाव का काम तेज कर ...और पढ़ें

दिलदारनगर-दरौली के बीच जर्जर पटरी बदली जा रही, ट्रेनें 30 किमी की रफ्तार से गुजर रहीं। जागरण
HighLights
हावड़ा-दिल्ली मुख्य रेल मार्ग पर पटरियों का रखरखाव तेज।
दिलदारनगर-दरौली के बीच जर्जर पटरी बदलने का काम शुरू।
सुरक्षित ट्रेन परिचालन सुनिश्चित करने के लिए तीन दिवसीय ब्लॉक।
जागरण संवाददाता, जमानियां (गाजीपुर)। हावड़ा-दिल्ली मुख्य रेल मार्ग पर ट्रेनों का सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित करने के लिए रेल प्रशासन ने पटरियों का रखरखाव तेज कर दिया है। दिलदारनगर और दरौली स्टेशन के बीच अप मेन लाइन पर बुधवार को रेल पथ विभाग ने दो घंटे का ब्लॉक लेकर जर्जर पटरी बदलने का काम शुरू किया। ब्लॉक के दौरान ट्रेनों को अप लूप लाइन से गुजारा गया। यह काम लगातार तीन दिन तक चलेगा।
पटना-पीडीडीयू रेल खंड के इस हिस्से में दिलदारनगर एडवांस सिग्नल से दरौली गांव तक पटरी बदली जानी है। फिलहाल विभाग दरौली में काम कर रहा है। ब्लॉक समाप्त होने के बाद ट्रेनों का आवागमन अप मेन लाइन से होगा।
एहतियात के तौर पर ट्रेनों को 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने का कॉशन दिया गया है। पटरी दुरुस्त होने के बाद इस मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन अधिक सुरक्षित हो सकेगा।
यह भी पढ़ें- सुरेश चंद्र रावत होंगे जालौन के नए पुलिस अधीक्षक, 6 महीने में ही हुआ SP विनय कुमार का ट्रांसफर
वरीय रेल पथ निरीक्षक दिलीप कुमार ने बताया कि ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन के लिए दिलदारनगर और दरौली के बीच अप मेन लाइन की जर्जर पटरी बदली जा रही है। काम अभी तीन दिन तक चलेगा।
यह भी पढ़ें- डॉ. ईरज राजा होंगे बलिया के नए पुलिस अधीक्षक, 2017 बैच के हैं IPS अधिकारी
