विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डॉ. ईरज राजा होंगे बलिया के नए पुलिस अधीक्षक, 2017 बैच के हैं IPS अधिकारी

Published: Wed, 07 Oct 2026 02:19 PM (GMT+05:30)

डॉ. ईरज राजा को बलिया का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है, जो 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और इससे पहले गाजीपुर के एसपी थे।

News Article Hero Image

HighLights

  1. डॉ. ईरज राजा को बलिया का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया।

  2. 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी, पहले गाजीपुर के एसपी थे।

  3. कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जन शिकायतों का समाधान प्राथमिकता।

जागरण संवाददाता, बलिया। जिले की कानून-व्यवस्था की कमान अब 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. ईरज राजा संभालेंगे। शासन की ओर से किए गए आईपीएस अधिकारियों के तबादले में उन्हें बलिया का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

वह वर्तमान में गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। उनके स्थानांतरण के बाद अब बलिया में उनके कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इनकी शैक्षिक योग्यता एमबीबीएस और एमडीपीएम है। उनके बलिया आने के बाद जिले की पुलिसिंग को लेकर उनकी प्राथमिकताओं पर लोगों और पुलिस महकमे की नजर रहेगी। वहीं यहां के एसपी रहे ओमवीर सिंह को बस्ती जनपद का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

शिकायतों का त्वरित समाधान होगी नए एसपी की प्राथमिकता

डॉ. ईरज राजा को पुलिसिंग के साथ प्रशासनिक अनुभव भी है। गाजीपुर से पहले वह जालौन के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। गाजीपुर में तैनाती के दौरान उन्होंने थाना स्तर की पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली की निगरानी पर जोर दिया।

बलिया में नए एसपी के सामने कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के साथ अपराध नियंत्रण की चुनौती होगी। जिले में लंबित विवेचनाओं का निस्तारण, साइबर अपराध पर अंकुश, यातायात व्यवस्था में सुधार और आम लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान पर भी नए एसपी की प्राथमिकता रहेगी।

बाढ़ और आपदा के दौरान पुलिस की भूमिका, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था तथा आगामी त्योहारों को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी उनके लिए महत्वपूर्ण होगा। सीमावर्ती जिले के लिहाज से अवैध शराब, तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई भी पुलिस के लिए चुनौती रहेगी।

यह भी पढ़ें- पिनगवां लूट और मारपीट मामले में दोषी को पांच साल की सजा 30 हजार जुर्माना