गाजीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, साढ़े 4 लाख का अवैध पटाखों का जखीरा पकड़ा; तीन आरोपी गिरफ्तार
गाजीपुर पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर अवैध पटाखों के खिलाफ अभियान में जमानिया के सोनार टोली में छापा मारा।

गाजीपुर में एक गोदाम से 4.78 क्विंटल पटाखा बरामद
HighLights
गाजीपुर पुलिस ने अवैध पटाखों पर की बड़ी कार्रवाई।
जमानिया से 4.78 क्विंटल पटाखे और तीन आरोपी पकड़े।
त्योहारों से पहले अवैध भंडारण का भंडाफोड़ हुआ।
जागरण संवाददाता, गाजीपुर। त्योहारों के दृष्टिगत अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की रात सोनार टोली में छापेमारी कर एक गोदाम से 4.78 क्विंटल पटाखा बरामद किया है। पटाखे की कीमत लगभग साढ़े चार लाख रुपये आंकी गई है।
उप निरीक्षक राजकुमार यादव की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार की रात औरंगजेब खां,इस्तियाक व मो अर्स निवासी सुभान टोली के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
थाना निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि सोनार टोली स्थित एक गोदाम में अवैध पटाखों का बड़ा स्टाक रखा गया है। गोदाम पर जब पुलिस पहुंची तो पता चला कि औरंगजेब खां ने किराए पर लेकर पटाखा का भंडारण कर रखा है। गोदाम खुलवाने पर अंदर बोरी और कार्टन में रखे विभिन्न प्रकार के पटाखे (जैसे ग्राउंड चक्कर, साउंड क्रैकर्स, फ्लॉवर पॉट्स, स्पार्कल्स, मैजिक शॉट आदि) बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह आगामी त्योहारों पर अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से बिना किसी लाइसेंस या वैध कागजात के चोरी-छिपे आतिशबाजी बेचने की योजना बना रहे थे। बरामद पटाखों को सील किया गया।
यह भी पढ़ें- अमरोहा पटाखा फैक्ट्री में बड़ा खेल! अपनी ही फर्म को माल बेचकर 50 लाख की टैक्स चोरी, 22 लाख जमा
पटाखों के भंडारण और बिक्री के संबंध में कोई भी वैध अधिकार पत्र या कागजात पेश न करने पर पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। अवैध पटाखों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
3 दिन पूर्व गाजीपुर से खरीदकर आया था चार लाख का पटाखा
आगामी दशहरा,दीवाली व छठ पूजा पर पटाखा बिक्री के लिए तीन दिन पूर्व गाजीपुर से पटाखा खरीदकर किराया का गोदाम में भंडारण किया था ताकि महंगे दामों में आगामी पर्व पर बिक्री होगा। लेकिन पुलिस की सक्रियता ने बिना लाइसेंस के पटाखा का भंडारण के खेल का भंडाफोड़ कर दिया।
दीपावली पर्व पर रामलीला मैदान में पटाखा बिक्री के लिए अभी से भंडारण कर रहे थे ताकि तहसील प्रशासन से पटाखा बिक्री के लिए दीपावली पर पर अस्थायी अनुमति लेकर बिक्री कर सकें।
यह भी पढ़ें- सारनाथ में राजू खान दालमंडी से बारूद लाकर तैयार करता था पटाखा, अवैध पटाखा बनाने में जा चुका है जेल
