विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सारनाथ में राजू खान दालमंडी से बारूद लाकर तैयार करता था पटाखा, अवैध पटाखा बनाने में जा चुका है जेल

By kk AsthanaEdited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 16 Oct 2026 04:58 PM (IST)

सारनाथ के पैगंबरपुर में राजू खान दालमंडी से बारूद लाकर अवैध रूप से पटाखे बनाता था, जिसके कारण गुरुवार शाम ...और पढ़ें

सारनाथ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, राजू खान पहले भी जा चुका है जेल।

सारनाथ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, राजू खान पहले भी जा चुका है जेल।

HighLights

  1. राजू खान सारनाथ में अवैध पटाखे बनाता था।

  2. दालमंडी से बारूद लाकर करता था निर्माण।

  3. पहले भी अवैध पटाखा बनाने में जेल गया था।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। सारनाथ के पैगंबरपुर इलाके की संकरी गली में राजू खान दालमंडी से बारूद लाकर अपने आधे विस्वा में बने मकान में पटाखा बनाने का काम करता था। गुरुवार की शाम पांच बजे के करीब हादसा होने के बाद पुल‍िस प्रशासन की नींद धमाके से टूटी, जबक‍ि पूर्व में पटाखा बनाने में जेल जाने के बाद पुल‍िस कोई न‍िगरानी नहीं कर रही थी। 

क्षेत्रीय लोगों के अनुसार राजू खान मकान में बड़े पैमाने पर पटाखा बनाने का काम करता था। दीपावली नजदीक होने की वजह से दालमंडी से बारूद लाकर मकान में ही तेज आवाज वाले पटाखा बनाकर अपनी मां मुन्नी ब्रांड के नाम से पटाखा तैयार किया था।

धमाके के बाद भी इसके मकान के दूसरे तल पर पटाखा रखा है। यह बड़े पैमाने पर दुकानों पर भी सप्लाई करता था। राजू खान को वर्ष 2020 में अवैध पटाखा बनाने में मुकदमा दर्ज हुआ जेल गया। उसके बाद इसके घर से दो मैजिक गाड़ी पटाखा बाजार में गया था। पूर्व में उसके इत‍िहास की जानकारी के बाद भी पुलि‍स की न‍िगरानी नहीं होने की वजह से माना जा रहा है कि‍ दोबारा वह कारोबार में सक्र‍िय हुआ था