गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़, मां-बेटी की हत्या करने वाला 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
पुलिस ने गाजीपुर में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या करने वाले 25 हजार के इनामी बदमाश परवेज उर्फ सोनू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
-1795837797098_m.webp)
HighLights
मां-बेटी की हत्या का आरोपी परवेज गिरफ्तार।
पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैरों में लगी गोली।
25 हजार का इनामी था कुख्यात अपराधी सोनू।
जागरण संवाददाता, नंदगंज (गाजीपुर)। पुलिस ने मां-बेटी की गला रेतकर निर्मम हत्या के मामले में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश परवेज उर्फ सोनू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
23 नवंबर की रात ग्राम धरवां में जैबुन निशा व उसकी बेटी एनम की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई थी। इस मामले में थाना नंदगंज में मुकदमा दर्ज था। आरोपित सोनू उर्फ परवेज पुत्र स्व. महमूद निवासी ग्राम श्रीगंज, थाना नंदगंज पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
शनिवार की भोर में पुलिस टीम ने नंदगंज पश्चिमी रेलवे क्रासिंग के बगल से ग्राम देवोपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपित ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा।
पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त चापड़, तमंचा, कारतूस, बाइक बरामद की है। मुठभेड़ में थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक औरंगजेब खां, कांस्टेबल जमील अंसारी, रोहित यादव, प्रदीप कुमार और मो. उमर शामिल रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।