गाजीपुर में सिपाहियों ने वनवासी बस्ती में मनाई दीपावली, बच्चों को बांटी मिठाई, मोमबत्ती व खिलौने
गाजीपुर के सुहवल थानाध्यक्ष कमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वनवासी बस्ती में दीपावली मनाई। पुलिसकर्मियों ने बच्चों ...और पढ़ें
-1794191631964_m.webp)
HighLights
सुहवल पुलिस ने वनवासी बस्ती में दीपावली का जश्न मनाया।
बच्चों और परिवारों को मिठाई, खिलौने व सामग्री बांटी गई।
थानाध्यक्ष ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।
जागरण संवाददाता, रेवतीपुर (गाजीपुर)। सुहवल थानाध्यक्ष कमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर शाम सुहवल गांव की वनवासी बस्ती पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों के बीच दीपावली की खुशियां बांटीं। पुलिसकर्मियों ने बच्चों और परिवारों को मिठाई, मोमबत्ती, लइया, खिलौने और तिलवा सहित त्योहार की सामग्री वितरित की।
उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। थानाध्यक्ष ने कहा कि दीपावली का वास्तविक संदेश तभी सार्थक है, जब समाज का हर व्यक्ति त्योहार की खुशियों में शामिल हो। पुलिस की कोशिश है कि कोई भी परिवार खुद को उपेक्षित महसूस न करे।
उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने तथा बच्चों को पटाखों से सावधान रखने की अपील की। इस दौरान उपनिरीक्षक वीरेंद्र राय, जितेंद्र कुमार, रोहित पांडेय सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- दीवाली पर घर पहुंचने की जद्दोजहद, NH-9 पर बसों की छत पर बैठे दिखे यात्री; सड़कों पर लगा भीषण जाम