विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली पर घर पहुंचने की जद्दोजहद, NH-9 पर बसों की छत पर बैठे दिखे यात्री; सड़कों पर लगा भीषण जाम

Published: Sat, 07 Nov 2026 09:02 PM (GMT+05:30)

दीवाली से पहले अपने घर पहुंचने की चाह में लोग बसों की छतों पर बैठकर सफर करते नजर आए। सड़कों पर भीषण जाम लगी है।

बसों की छत पर बैठकर यात्रा करते लोग। फोटो-पी.कुमार

बसों की छत पर बैठकर यात्रा करते लोग। फोटो-पी.कुमार

HighLights

  1. दीवाली से पहले घर जाने की जल्दबाजी।

  2. गाजीपुर एनएच-नौ पर बसों की छतों पर यात्रा।

  3. सैलरी मिलने के बाद गांवों की ओर प्रस्थान।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दीवाली का त्योहार अपनों के साथ मनाने की चाह में शनिवार की शाम गाजीपुर के पास एनएच-नौ पर बस की छत पर बैठकर लोग सफर करते नजर आए।

दिल्ली-एनसीआर के कई कंपनियों में आज सैलरी आई है, जिसके बाद भारी संख्या में लोग अपने गांवों की ओर निकले। जिसकी वजह से सड़कों पर भीषण जाम लगा है।

सुनक्षा मानकों को नहीं मान रहे लोग

देशभर में कल दीवाली का त्योहार मनाया जाएगा, इससे पहले लोग अपने-अपने गांव और घर पहुंचने की कोशिश में हैं। इसके लिए वह किसी भी हद तक जाने को तैयार है। बस चालकों द्वारा लोगों को बस की छतों पर बैठाया जा रहा है, जो की किसी बड़े हादसे को दावत दे रहा है।

WhatsApp Image 2026-11-07 at 8.53.19 PM

गाड़ियों की लगी लंबी कतार

दिल्ली में बीएस-6 के नीचे की गाड़ियों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। जिसकी वजह से दिल्ली की सीमाओं पर भी जाम लग रहा है। लोग अपने-अपने घरों से दीवाली की शॉपिंग के लिए भी निकल रहे हैं, जिसके कारण सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतार लगी है।

WhatsApp Image 2026-11-07 at 8.53.19 PM (2)

यह भी पढ़ें- दिल्ली चावड़ी बाजार हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हुई, घायलों का इलाज जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।