दिल्ली चावड़ी बाजार हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हुई, दो घायलों का इलाज जारी
पुरानी दिल्ली के हौज काजी इलाके में तीन मंजिला इमारत ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई ...और पढ़ें
-1794025582400_m.webp)
दिल्ली चावड़ी बाजार हादसा। जागरण
HighLights
पुरानी दिल्ली में तीन मंजिला इमारत ढहने का हादसा।
हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब तीन हुई।
मलबे से एक और मजदूर का शव बरामद किया गया।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में तीन मंजिला इमातर ढहने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान, मलबे से एक और शव मिला है। मरने वाले की पहचान पंकज शर्मा (40 वर्ष) निवासी गांव हनुमान नगर, जिला खगड़िया, बिहार के रूप में हुई है।
बताया गया कि मलबे से तीन शव और दो घायलों को बाहर निकाला गया है। दोनों घायल लोगों का इलाज चल रहा है। हालांकि, उनकी हालत स्थिर है। मौके पर अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।
अब तक तीन लोगों की मौत
अधिकारियों ने बताया कि पुरानी दिल्ली के हौज काजी इलाके में तीन मंजिला इमारत गिरने की घटना में शनिवार को मरने वालों की संख्या तीन हो गई, बचाव अभियान के दौरान मलबे से एक और मजदूर का शव मिला है।
उन्होंने बताया कि मौके पर करीब 48 घंटे के ऑपरेशन के बाद, मलबे से तीन शव निकाले जा चुके हैं। इनके अलावा दो घायलों का इलाज चल रहा है।
गुरुवार सुबह हुआ था हादसा
चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गली सितारा में बन रही बिल्डिंग गुरुवार सुबह करीब 9.45 बजे गिर गई थी। पुलिस डिप्टी कमिश्नर (सेंट्रल) रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि जब तीन मंजिला बिल्डिंग गिरी, तब कंस्ट्रक्शन साइट पर करीब 10 से 15 मजदूर मौजूद थे।