दिल्ली चावड़ी बाजार हादसा: मलबे में दबे अपनों की तलाश, कहीं जिंदगी मिली तो कहीं बुझे मिले घरों के चिराग
दिल्ली के चावड़ी बाजार में एक तीन मंजिला मकान ढहने से घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई, जहां लोग मलबे में ...और पढ़ें
-1793949369029_m.webp)
चावड़ी बाजार गली शीश महल में इमारत गिरने के बाद बचाव कार्य के दौरान एनडीआरएफ टीम। हरीश कुमार
HighLights
चावड़ी बाजार में तीन मंजिला मकान ढहने से हादसा।
मलबे में दबे लोगों की तलाश, एक श्रमिक सुरक्षित निकला।
एनडीआरएफ और दमकल विभाग ने बचाव अभियान चलाया।
मो. साकिब, नई दिल्ली। दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला मकान ढहने के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। धूल के गुबार के बीच कोई मलबे में अपने भाई को तलाश रहा था, तो कोई अस्पतालों में अपनों की जानकारी जुटा रहा था।
हादसे में दो परिवारों के चिराग बुझ गए, जबकि कई परिजन मलबे में दबे लोगों की सलामती की खबर के इंतजार में रहे। एक श्रमिक का सुरक्षित बाहर निकलना राहत की बात रही।
सुरक्षित बाहर निकल आया
बिहार के गया का शाहजेब हादसे के वक्त इमारत में निर्माण कार्य कर रहा था। वह तीसरी मंजिल पर था, तभी पूरी इमारत ढह गई और वह मलबे में दब गया। वह सुरक्षित बाहर निकल आया।
-1793949397986.webp)
बड़ा हादसा होने से टल गया
शाहजेब ने बताया कि वह रोज की तरह काम कर रहा था और उसे मकान गिरने का अंदाजा नहीं था। इमारत आसपास की दूसरी इमारतों पर नहीं गिरी, वरना हादसा और भयावह हो सकता था।
बिहार के खगड़िया निवासी वीरेंद्र अपने बड़े भाई पंकज को तलाशने घटनास्थल पहुंचे। दोनों करीब 20 साल पहले रोजगार की तलाश में दिल्ली आए थे और निर्माणाधीन इमारतों में काम करते थे। पंकज भी इसी मकान में काम कर रहे थे।
वीरेंद्र ने बताया कि भाई का मोबाइल बंद था। अस्पताल में तलाश के बाद वह घटनास्थल पहुंचे, लेकिन वहां भी उनका पता नहीं चला।
मलबा हटाने में जुट गए
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इमारत गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि कुछ पल के लिए भूकंप जैसा लगा। स्थानीय लोग राहत दल के पहुंचने से पहले ही मलबा हटाने में जुट गए। दो लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में एनडीआरएफ, दमकल विभाग और अन्य एजेंसियों ने बचाव अभियान शुरू किया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।