विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर-दिलदारनगर सहित तीन मेमू ट्रेनों के समय में बदलाव, 1 दिसंबर से प्रभावी होगी नई सारिणी

Published: Sun, 29 Nov 2026 08:57 AM (IST)

रेलवे प्रशासन ने परिचालनिक सुगमता के लिए तीन मेमू ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। यह संशोधित समय सारिणी 1 दिसंबर से प्रभावी होगी, जिससे यात्रियों को नई टाइमिंग के अनुसार यात्रा करनी होगी।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. रेलवे ने तीन मेमू ट्रेनों के समय में किया बदलाव।

  2. गाजीपुर-दिलदारनगर मेमू 3 दिसंबर से 11:45 बजे रवाना होगी।

  3. जौनपुर-गाजीपुर मेमू 1 दिसंबर से 11:50 बजे पहुंचेगी।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। रेलवे प्रशासन ने परिचालनिक सुगमता के लिए तीन मेमू ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। संशोधित समय सारिणी के अनुसार, जौनपुर-गाजीपुर मेमू (65102) एक दिसंबर से गाजीपुर स्टेशन पर सुबह 11:45 के बजाय 11:50 बजे पहुंचेगी।

वहीं, गाजीपुर-दिलदारनगर मेमू (65103) तीन दिसंबर से दोपहर 12 बजे के बजाय 11:45 बजे रवाना होगी। इसके अलावा प्रयागराज रामबाग-बनारस मेमू (65114) 30 नवंबर से प्रयागराज रामबाग से सुबह 9:35 बजे चलकर दोपहर 12:45 बजे बनारस पहुंचेगी। इस ट्रेन का ज्ञानपुर रोड आगमन 10:52 बजे और माधोसिंह आगमन 11:28 बजे निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें- गाजीपुर में घरौनी में नाम दर्ज कराने के लिए मांगी रिश्वत, पांच हजार लेते लेखपाल गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।