विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में कम लागत में अधिक मुनाफे का जरिया बनेगी मक्का व मोटे अनाज की खेती, 30 किसानों को मिली मसूर की मिनी किट

Published: Fri, 13 Nov 2026 03:49 PM (GMT+05:30)

गाजीपुर में किसानों की आय बढ़ाने के लिए मक्का और मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने हेतु एक कृषक गोष्ठी ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. मक्का और मिलेट्स खेती से किसानों की आय बढ़ेगी।

  2. गाजीपुर में कृषक गोष्ठी में वैज्ञानिक विधियां बताई गईं।

  3. 30 किसानों को मसूर बीज की मिनी किट मिली।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। मक्का और मिलेट्स की खेती किसानों के लिए आमदनी बढ़ाने का बेहतर विकल्प बन सकती है। मक्का की पशु आहार, औद्योगिक कच्चे माल और इथेनॉल उत्पादन में बढ़ती मांग को देखते हुए किसानों को इसकी खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इसी क्रम में गुरुवार को उद्यान विभाग परिसर में त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम और मिलेट्स पुनरोद्धार योजना के तहत एक दिवसीय कृषक गोष्ठी आयोजित की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और भाजपा जिला मंत्री सुमन बिंद की मौजूदगी में किसानों को दोनों फसलों की उपयोगिता और उत्पादन की वैज्ञानिक विधियों की जानकारी दी गई।

इस दौरान 30 किसानों को मसूर के बीज की मिनी किट निश्शुल्क वितरित की गई। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. डीके सिंह और डा. एसके सिंह ने मक्का उत्पादन की उन्नत तकनीकों के बारे में बताया। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि कृषि निवेश केंद्रों पर गेहूं, जौ, चना, मटर और मसूर के रबी बीज उपलब्ध हैं। किसान बुकिंग के बाद अंगूठा लगाकर बीज प्राप्त कर सकते हैं।

कृषि वैज्ञानिक डा. रागिनी दुबे ने मिलेट्स से खीर सहित विभिन्न व्यंजन तैयार करने की विधियां बताईं। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने किसानों से मक्का और मिलेट्स की खेती पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि मिलेट्स में उर्वरक और अन्य लागत कम आती है, जबकि बाजार में इसकी मांग बढ़ रही है। कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कालेज के अध्यक्ष डा. विनोद कुमार सिंह और आकुशपुर केंद्र के अध्यक्ष डा. डीपी सिंह ने किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया।

यह भी पढ़ें- छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें, गाजीपुर स्टेशन पर भी होगा ठहराव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।