विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें, गाजीपुर स्टेशन पर भी होगा ठहराव

Published: Fri, 13 Nov 2026 02:36 PM (IST)

रेलवे ने छठ महापर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए तीन त्योहार विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. छठ महापर्व के लिए तीन विशेष ट्रेनें चलेंगी।

  2. गाजीपुर सिटी स्टेशन पर इन ट्रेनों का ठहराव होगा।

  3. यात्रियों की भीड़ कम करने को रेलवे का निर्णय।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। छठ महापर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन अतिरिक्त त्योहार विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें एक ट्रेन नई दिल्ली से दरभंगा के बीच तथा दो ट्रेनें ग्वालियर से बरौनी के बीच संचालित होंगी।

इन ट्रेनों का गाजीपुर सिटी स्टेशन पर भी ठहराव निर्धारित किया गया है। इससे दिल्ली और मध्य प्रदेश के साथ ही पूर्वांचल और बिहार की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

नई दिल्ली-दरभंगा विशेष ट्रेन 12 नवंबर को एकल यात्रा के लिए चलाई जा रही है, जबकि ग्वालियर-बरौनी विशेष ट्रेन 12 और 13 नवंबर को तथा इसकी वापसी ट्रेन 13 और 14 नवंबर को संचालित होगी।

ट्रेन संख्या 04080 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष

डाउन नई दिल्ली से दरभंगा 13 नवंबर को गाजीपुर सिटी स्टेशन पर शाम 4.05 बजे पहुंचेगी। अप (वापसी) में इस ट्रेन की वापसी निर्धारित नहीं है। इसका संचालन एकल यात्रा के लिए किया जा रहा है। इस ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे। इनमें वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 10, शयनयान के पांच और सामान्य द्वितीय श्रेणी के चार कोच शामिल हैं। इसके अलावा दो अन्य कोच लगेंगे।

ट्रेन संख्या 04111-04112 ग्वालियर-बरौनी विशेष

डाउन ग्वालियर से बरौनी चलकर 13 नवंबर को सुबह 5.45 बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी।अप बरौनी से ग्वालियर 13 नवंबर को रात 9:35 बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे। इनमें सात शयनयान, 11 सामान्य द्वितीय श्रेणी और दो एसएलआरडी कोच शामिल हैं।

ट्रेन संख्या 04101-04102 ग्वालियर-बरौनी विशेष

डाउन ग्वालियर से बरौनी 14 नवंबर को सुबह 5.45 बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी।अप बरौनी से ग्वालियर 14 नवंबर को रात 9:35 बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी। इस ट्रेन में भी कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें आठ शयनयान, छह सामान्य द्वितीय श्रेणी, चार सामान्य द्वितीय कुर्सीयान और दो एसएलआर डी कोच होंगे।

जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए इन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय और उपलब्धता की जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यमों से प्राप्त कर लें।

यह भी पढ़ें- यूपी रोडवेज ने ऑनलाइन टिकट रिफंड के लिए जारी किया WhatsApp नंबर, 24 घंटे में पैसे होंगे वापस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।