विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देव दीपावली पर 51000 दीपों से जगमगाएंगे गंगा तट और शिवालय, गाजीपुर में होगा भव्य दीपोत्सव

Published: Mon, 23 Nov 2026 09:37 AM (IST)

गाजीपुर में कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली के अवसर पर गंगा तट और शिवालय 51,000 दीपों से जगमगाएंगे।   

बूढ़ेनाथ घाट पर दीवारों पर हुई सजावट। (तस्वीर- जागरण)

 बूढ़ेनाथ घाट पर दीवारों पर हुई सजावट। (तस्वीर- जागरण)

HighLights

  1. गाजीपुर में देव दीपावली पर गंगा तट जगमगाएंगे।

  2. बूढ़ेनाथ घाट पर 5100 दीप, बर्फ की आकृतियां बनेंगी।

  3. सोमेश्वर मंदिर में 51 हजार दीपों से दीपोत्सव होगा।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को देव दीपावली के अवसर पर जिले के गंगा तट और शिवालय दीपों की रोशनी से जगमगाएंगे। सैदपुर के बूढ़ेनाथ महादेव घाट पर 5100 और मुहम्मदाबाद के बैजलपुर स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 51 हजार दीप जलाने की तैयारी है।

दोनों स्थानों पर सजावट, साफ-सफाई और आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कहीं घाट की सीढ़ियों पर रंगोली और कलात्मक पेंटिंग बनाई जा रही है तो कहीं मंदिर परिसर को फूल-मालाओं और झा

बूढ़ेनाथ घाट पर बर्फ की सिल्लियों से बनेंगी देवी-देवताओं की आकृतियां

बूढ़ेनाथ महादेव घाट पर मां गंगा सेवा संघ की ओर से 5100 दीप जलाए जाएंगे। घाट की सीढ़ियों पर रंगोली, दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग और बर्फ की सिल्लियों से देवी-देवताओं की आकृतियां बनाई जाएंगी।

नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला सोनकर की पहल पर घाट के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत भी पूरी करा ली गई है। बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर का विशेष श्रृंगार और पूजन-अर्चन होगा।

आयोजन का शुभारंभ एसडीएम ज्योति चौरसिया और नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला सोनकर करेंगी। मां गंगा सेवा संघ के कार्यकारी सदस्य राजेंद्र कुशवाहा ने बताया कि घाट की सजावट और अन्य तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

सोमेश्वर महादेव मंदिर में 51 हजार दीपों से होगा दीपोत्सव

मुहम्मदाबाद: बैजलपुर स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में देव दीपावली पर 51 हजार दीप जलाए जाएंगे। इसके लिए मंदिर परिसर से लेकर एनएच-31 स्थित महादेवा मोड़ तक झालर-बत्तियों से सजावट की जा रही है। मंदिर परिसर फूल-मालाओं से सजाया जाएगा और अंदर-बाहर आकर्षक रंगोली बनाई जाएगी।

आयोजक आचार्य पंडित अभिषेक तिवारी ने बताया कि आयोजन समिति की ओर से 51 हजार दीप जलाए जाएंगे। इसके अलावा श्रद्धालु भी अपने घरों से दीप लाकर परिसर में प्रज्वलित करेंगे। इस अवसर पर गंगा आरती का भी आयोजन होगा।

यह भी पढ़ें- देव दीपावली पर गंगा पर बनेंगे अस्थाई थाने, 25 IAS-50 PPS और 3000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।