विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला बीएससी छात्र का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

Published: Mon, 23 Nov 2026 02:16 PM (IST)

गाजीपुर के टाड़ा तड़बनवा में एक निजी मकान में बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र कृष्णकांत कुमार भारती का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. 21 वर्षीय बीएससी छात्र कृष्णकांत का शव मिला।

  2. गाजीपुर के टाड़ा तड़बनवा स्थित निजी मकान में घटना।

  3. पुलिस ने आत्महत्या की आशंका पर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। रविवार सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र के टाड़ा तड़बनवा स्थित निजी मकान में छात्र का शव पंखे से बेडशीट के सहारे लटकता मिला। स्वजन उसे देखने पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। जंगीपुर थाना क्षेत्र के सरौली उर्फ पहेतिया गांव निवासी रमेश चंद मरदह ब्लॉक में ग्राम पंचायत सचिव हैं।

उनका 21 वर्षीय पुत्र कृष्णकांत कुमार भारती गाजीपुर पीजी कॉलेज में बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था। वह पिछले 10 वर्षों से शहर के टाड़ा तड़बनवा स्थित अपने निजी मकान में भाई-बहन के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था। छठ पर्व पर परिवार के अन्य सदस्य पैतृक गांव गए थे। कृष्णकांत भी गांव गया था, लेकिन तीन दिन पहले ही शहर लौट आया था।

रविवार सुबह करीब 10 बजे तक जब उससे संपर्क नहीं हो सका और कई बार फोन करने पर भी जवाब नहीं मिला तो पिता रमेश चंद और चाचा रामनंद उसे देखने मकान पर पहुंचे। मुख्य दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद थी। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो स्वजनों ने एक बच्चे को दीवार फांदकर अंदर भेजा। उसके दरवाजा खोलने पर स्वजन कमरे में पहुंचे तो कृष्णकांत पंखे से बेडशीट के सहारे लटका मिला। स्वजनों ने उसे नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान कमरे से उसका बंद मोबाइल फोन बरामद किया। कृष्ण कांत पांच भाई और एक थे। वह पीजी कालेज से बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था। सीओ सिटी अनिल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मोबाइल फोन की जांच के लिए निर्देश दिए गए हैं। पोस्टमार्टम प्रभारी डा. मनीष वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- ग्लेडियोलस और गेंदा उगाकर कर रह लाखों की कमाई, गाजीपुर के किसान कृष्णानंद ने फूलों की खेती से बदली किस्मत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।