अयोध्या से लौट रही बोलेरो को बस ने मारी थी टक्कर, गाजीपुर के तीन श्रद्धालुओं की मौत और 13 घायल
गाजीपुर में रामघाट बाईपास हाईवे पर अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो पिकअप को रोडवेज बस ने टक्कर मार ...और पढ़ें

अयोध्या हादसे में तीन श्रद्धालुओं की हो चुकी है मौत। फाइल फोटो
HighLights
अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई।
रामघाट बाईपास हाईवे पर बस-बोलेरो की जोरदार टक्कर।
हादसे में तीन की मौत, तेरह लोग गंभीर रूप से घायल।
जागरण संवाददाता, गाजीपुर। अयोध्या में दर्शन-पूजन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो पिकअप को रामघाट बाईपास हाईवे पर रोडवेज बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। गुरुवार को हुए इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। घायलों को वाराणसी के बीएचयू सहित विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर मिलते ही गांवों में शोक की लहर दौड़ गई।
सभी श्रद्धालु 28 अक्टूबर को बोलेरो पिकअप से अयोध्या दर्शन-पूजन के लिए गए थे। शुक्रवार को संत लक्ष्मण दास के यहां आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान रामघाट बाईपास हाईवे पर रोडवेज बस ने उनकी गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में भैरोपुर निवासी सावित्री राजभर (60), सुरेश प्रजापति (60) और रायपुर निवासी कैलाश चौहान (60) की मौत हो गई। तीनों के गांवों में मातम पसरा है। वहीं, घायलों के स्वजन अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचकर उनका हाल जान रहे हैं।
यह हुए घायल
हादसे में भैरोपुर निवासी रामचंद्र राजभर, दिनेश राजभर, पिकअप चालक जितेंद्र गुप्ता, राजेंद्र राजभर, मनोज गुप्ता, विनोद गोंड़, गौरी राजभर, जवाहर राजभर, अंबिका राजभर और बब्बन राजभर के अलावा बल्लीपुर निवासी जोगेंद्र कुशवाहा तथा बिरनो थाना क्षेत्र के ढेबुआ निवासी मंगल यादव घायल हो गए हैं। अन्य घायलों का भी विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।