विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में कृषक मेल ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा

Published: Thu, 16 Jul 2026 03:11 PM (IST)

गाजीपुर रेलवे स्टेशन पर कृषक मेल ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय मोहन चौहान की मौत हो गई। ...और पढ़ें

रेलवे स्टेशन पर मोहन को ट्रेन से कटने के बाद जूटी भीड़।

रेलवे स्टेशन पर मोहन को ट्रेन से कटने के बाद जूटी भीड़।

HighLights

  1. जखनियां स्टेशन पर कृषक मेल ट्रेन से हादसा।

  2. 25 वर्षीय मोहन चौहान की मौके पर मौत।

  3. ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से दुर्घटना।

जागरण संवाददाता, जखनियां (गाजीपुर)। जखनियां रेलवे स्टेशन से कृषक मेल ट्रेन से दवा के लिए वाराणसी जाते समय 25 वर्षीय युवक मोहन चौहान शादियाबाद थाना के बडनपुर गाव निवासी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

जिसकी सुचना ट्रेन के चालक ने स्टेशन मास्टर को देने पर स्टेशन मास्टर ने भुड़कुड़ा पुलिस को सूचना दी। मौके पर भुड़कुड़ा पुलिस व जी आर पी मऊ ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

मृतक मोहन चौहान काफी दिनो से बिमार रहे, जो एक दिन पहले भी बुधवार को बाराणसी ईलाज के लिए गये थे। सुधार नही होने पर गुरुवार को अपने बडे भाई दिनेश के साथ वाराणसी जाने के लिए स्टेशन पहुंचे, बड़ा भाई दिनेश टिकट लेने के लिए प्लेटफॉर्म नम्बर एक पर गये थे।

इसी बीच ट्रेन प्लेटफॉर्म दो पर पहुंची कि मोहन ट्रेन पर चढ़ने के लिए गए। इसी बीच पैर फिसलने पर ट्रेन के जद मे आने से गर्दन के पास कट जाने से मौके पर ही मौत हो गयी। भाई दिनेश ने इसकी सूचना अपने पिता राम अषीस चौहान को दी।

पिता व माता,भाई व बहन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। उनकी बहन व मां प्लेटफॉर्म नंबर पर ही रो रही थी। मोहन चौहान दो भाई व दो बहन मे सबसे छोटा था।

पिता राम आशीष चौहान जखनिया रेलवे स्टेशन के दक्षिणी केबिन के पास अपना निजी मकान बनवाकर गिट्टी बालू व हार्डवेयर की दुकान किए थे। मोहन भी इनके साथ रहकर दुकान में हाथ बटाता था, जो मृदुल स्वभाव का होने के नाते बाजार के लोग भी मौके पर काफी संख्या में पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें- रायबरेली : पहले चरण में खुलेंगे 34 आधार सेंटर, ग्राम सचिवों को मिलेगी ट्रेनिंग; पंचायतीराज विभाग और UIDAI के बीच हुआ MOU