विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रायबरेली : पहले चरण में खुलेंगे 34 आधार सेंटर, ग्राम सचिवों को मिलेगी ट्रेनिंग; पंचायतीराज विभाग और UIDAI के बीच हुआ MOU

Published: Thu, 16 Jul 2026 02:40 PM (GMT+05:30)

अब ग्रामीणों को आधार कार्ड बनवाने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि ग्राम सचिवालयों में ही यह सुविधा मिलेगी। ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. ग्राम सचिवालयों में आधार कार्ड बनवाने की सुविधा।

  2. रायबरेली में पहले चरण में 34 केंद्र खुलेंगे।

  3. पंचायतीराज विभाग और UIDAI ने किया समझौता।

जागरण संवाददाता, रायबरेली। गांव के लोगों को अब आधार कार्ड बनवाने के लिए दौड़ भाग नहीं करनी होगी। ग्राम सचिवालयों में ही आधार कार्ड बनवाने की सुविधा उन्हें दी जाएगी। इसके तहत सभी 980 ग्राम सचिवालय में आधार केंद्र खोले जाएंगे।

प्रथम चरण में 34 गांवों में केंद्र खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए ग्राम सचिवों को प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षितों की आनलाइन परीक्षा कराई जाएगी। इसके बाद सभी का आईडी पासवर्ड जारी होगा। स्क्रीनिंग मशीनों को खरीदने की तैयारी भी की जा रही है।

अभी गांव के लोगों को आधार कार्ड बनवाने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों के चक्कर लगाना पड़ता है। आधार कार्ड बनवाने के साथ-साथ उसमें जन्मतिथि एवं पता सही कराने के लिए ग्रामीण अंचल के नागरिकों को शहर के डाकघरों के साथ ही साथ बैंकों के चक्कर लगाने पड़ते है। खासतौर से मुख्य डाकघर में तो सुबह पहले टोकेन लेने के लिए आना पड़ता है।

करनी पड़ती है हाजिरी मेंनेन

इसके बाद आवंटित तिथि पर भी हाजिरी लगानी पड़ती है। जब तक बन नहीं जाता तब तक कई चक्कर लगाना पड़ता है। पंचायतीराज विभाग और यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथारिटी आफ इंडिया (यूआईडीएआई) के बीच एमओयू किया गया है। अब जल्द आधार कार्ड यहां पर बनना शुरू होंगे। पंचायतीराज विभाग की ओर से इसकी तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।

इसके तहत प्रथम चरण में 35 गांवों का चयन किया गया था, लेकिन तकनीकी कारणों से 34 ग्राम सचिवालय में केंद्र खोला जाएगा। संबंधित ग्राम सहायकों को इसके लिए प्रशिक्षण दिलाया गया है। आनलाइन परीक्षा कराई जाएगी।

इसके बाद सभी 34 ग्राम सहायकों को आईडी पासवर्ड जारी किया जाएगा। आधार कार्ड बनाने में लगनी वाली स्क्रीनिंग मशीनों को खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बहुत जल्द टेंडर प्रक्रिया के तहत इसे खरीद लिया जाएगा। हर सुविधा के लिए शुल्क निर्धारण भी कर दिया गया हैं।


हर ग्राम सचिवालय में आधार कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए प्रथम चरण में 34 ग्राम सहायकों को प्रशिक्षण दिलाया गया है। बहुत जल्द अन्य सभी प्रक्रिया पूरी कर केंद्र खोल दिए जाएंगे। -विनय सिंह, जिला पंचायती राज अधिकारी