विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए 5 जनवरी तक करें आवेदन, 31 को होगा एग्जाम

Published: Sat, 21 Nov 2026 04:01 PM (IST)

अटल आवासीय विद्यालय वाराणसी में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और अनाथ बच्चों के लिए कक्षा 6 और 9 में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 और 9 के लिए प्रवेश।

  2. आवेदन की अंतिम तिथि 5 जनवरी 2027, परीक्षा 31 जनवरी।

  3. पंजीकृत श्रमिकों और अनाथ बच्चों को निःशुल्क शिक्षा।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। पजीकृत निर्माण श्रमिकों और पात्र अनाथ बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा का अवसर है। वाराणसी के करसड़ा स्थित अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह और नौ में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

कक्षा छह में 140 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा, जबकि कक्षा नौ में उपलब्ध सीटों के अनुसार चयन होगा। इसके लिए पांच जनवरी 2027 की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक आयोजित होगी।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आवेदन यूपीबीओसीडब्ल्यू डाट इन पोर्टल पर किया जा सकता है। आफलाइन आवेदन सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय, सिकंदरपुर मोड़ शास्त्रीनगर, जिला प्रोबेशन कार्यालय, बीएसए कार्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय और विद्यालय से नि्श्शुल्क प्राप्त होंगे। भरे हुए आवेदन सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय या विद्यालय में जमा करने होंगे।

पात्रता के लिए निर्माण श्रमिक का 30 अक्टूबर 2026 तक कम से कम तीन वर्ष का नवीनीकृत पंजीयन होना जरूरी है। श्रमिक परिवार के अधिकतम दो बच्चे आवेदन कर सकते हैं। कक्षा छह के लिए जन्मतिथि एक मई 2015 से 31 जुलाई 2017 और कक्षा नौ के लिए एक मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच होनी चाहिए।

दोनों कक्षाओं में क्रमश: पांचवीं और आठवीं में अध्ययनरत या उत्तीर्ण विद्यार्थी पात्र हैं। कोविड से अनाथ और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के पात्र बच्चे भी आवेदन कर सकते हैं।

विद्यालय में निश्शुल्क शिक्षा, भोजन, छात्रावास और खेलकूद की सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन के साथ श्रमिक कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, आधार, जाति प्रमाणपत्र, पीइएन और तीन फोटो सहित जरूरी अभिलेख देने होंगे। प्रवेशपत्र 20 से 25 जनवरी के बीच उपलब्ध होंगे। परीक्षा केंद्र की जानकारी प्रवेशपत्र से मिलेगी।

यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड: कक्षा नौ और 11 में अग्रिम पंजीकरण की त्रुटियों के संशोधन का मौका, छात्र-छात्राओं को राहत मिली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।