Move to Jagran APP

Eid 2024: गाजीपुर जेल में मनीं अब्बास अंसारी की ईद, पढ़ी नमाज; 13 अप्रैल को लाया जाएगा कासगंज

Abbas Ansari सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मुख्तार अंसारी के विधायक पुत्र अब्बास अंसारी को भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ कासगंज से गाजीपुर जिला जेल लाया गया। यहां उसने पिता मुख्तार अंसारी की कब्र पर फातिहा पढ़ी और बाद वह जिला कारागार लौट आया। सुबह में ईद की नमाज जेल में ही पढ़ी। आज ईद पर उसने जेल में ही नमाज पढ़ी। अब 13 अप्रैल को उसे वापस लाया जाएगा।

By Shivanand Rai Edited By: Swati Singh Published: Thu, 11 Apr 2024 05:19 PM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2024 05:19 PM (IST)
गाजीपुर जेल में मनीं अब्बास अंसारी की ईद, जेल में ही पढ़ी नमाज

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। कासगंज जेल में बंद मऊ विधायक अब्बास अंसारी बुधवार की शाम पैतृक आवास यूसुफपुर फाटक पहुंचने के बाद कालीबाग कब्रिस्तान में पहुंचकर मुख्तार अंसारी की कब्र पर चादर चढ़ाई और फातिहा पढ़ा था। इसके बाद आवास पर आयोजित कुरान खानी में भाग लिया। परिवार के लोगों के साथ रोजा इफ्तार किया। देर रात वह जिला कारागार लौट आया। सुबह में ईद की नमाज जेल में ही पढ़ी।

loksabha election banner

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मुख्तार अंसारी के विधायक पुत्र अब्बास अंसारी को भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ कासगंज से गाजीपुर जिला जेल लाया गया। मंगलवार की रात्रि पौने आठ बजे कासगंज जेल से चलकर अब्बास अंसारी बुधवार की सुबह नौ बजे पहुंचा। करीब 13 घंटे की यात्रा के बाद गाजीपुर जेल पहुंचा।

सुरक्षा-व्यवस्था रही चाक-चौबंद

अब्बास के जिला जेल में पहुंचने के बाद सुरक्षा-व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई थी। सुबह नौ बजे से करीब शाम चार बजे तक उसे जिला जेल के बैरक नंबर दस में रखा गया। शहर कोतवाल जेल पर सुरक्षा में तैनात रहे। शाम करीब चार बजे वह मुहम्मदाबाद के लिए रवाना हुआ। सबसे पहले यूसुफपुर फाटक अपने आवास पर पहुंचा, यहां स्वजन से मिलने के बाद कालीबाग कब्रिस्तान पहुंचा।

मुख्तार अंसारी के कब्र पर फातिहा पढ़ा था

अब्बास अंसारी अपने पिता मुख्तार अंसारी के कब्र पर फातिहा पढ़ने के साथ चादर चढ़ाया। इस दौरान मुहम्मदाबाद नगर में जगह-जगह भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। कालीबाग कब्रिस्तान स्थल पर सिर्फ पुलिस के जवान थे। अंदर किसी को नहीं जाने दिया जा रहा था। फातिहा पढ़ने के बाद अब्बास को प्रिजन वाहन से ही जिला जेल लाया गया।

नवंबर 2022 से बंद है जेल में

 मुख्तार अंसारी का पुत्र व मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी नवंबर 2022 से ही जेल में है। फातिहा में शामिल होने की पैरोल मिलने वह फाटक पर आया। वह करीब 17 माह बाद अपने घर आया।

13 अप्रैल को वापस भेजा जाएगा कासगंज जेल

अब्बास अंसारी को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा जाएगा, जिसमें सांसद अफजाल अंसारी को रखा गया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब्बास को गाजीपुर लाया गया है। यहां से 13 अप्रैल को वापस कासगंज जेल के लिए भेजा जाएगा। जेल में सीसीटीवी कैमरे से उसकी निगरानी की जा रही है।

 यह भी पढ़ें: अब्बास अंसारी ने कालीबाग कब्रिस्तान में पिता की कब्र पर चढ़ाई चादर; पढ़ा फातिहा, 17 महीने बाद परिवारवालों से मिले मऊ सदर विधायक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.