विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में सबसे अधिक दौड़ा 308 पहियों वाला ट्रक, एक दिन में 200 टन वजनी वेसल लेकर तय किया 50 किमी का सफर

Published: Sun, 04 Oct 2026 06:53 AM (IST)

गाजीपुर में 308 पहियों वाले विशेष ट्रक ने 200 टन वजनी औद्योगिक बायलर को एक दिन में 50 किलोमीटर तक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. 308 पहियों वाला ट्रक 200 टन बायलर ले जा रहा है।

  2. गाजीपुर में एक दिन में 50 किमी की दूरी तय की।

  3. बायलर बलरामपुर चीनी मिल के लिए बेल्जियम से आया।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। विशेष मल्टी-एक्सल हाइड्रोलिक ट्रक (308 पहियों वाले) पर 200 टन से अधिक वजन और करीब 100 फीट लंबा विशाल औद्योगिक बायलर शनिवार को सबसे अधिक जनपद में एक दिन में 50 किलोमीटर चला। वह कैथी से चलकर देवकठियां के समीप रुका है।

रविवार को देवकठियां के समीप का फुट ओवरब्रिज, ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के नीचे की सड़क व बिरनो के मिर्जापुर टोल को पार कराने के लिए अवरोध हटाए जाएंगे। वाहन जनपद से गुजरा तो लोगों की नजरें थम गईं। बेल्जियम से समुद्र के रास्ते भारत लाए गए वेसल या बायलर मशीन को ले जाने के लिए विशेष ट्रक का इस्तेमाल किया जा रहा है।

इसे बलरामपुर चीनी मिल और एथेनाल प्लांट ले जाया जा रहा है। यह लगभग 100 फीट फीट लंबा वाहन है। 15 मई को वह ओडिशा के बंदरगाह से चला है।
अत्यधिक भारी होने के कारण यह ट्रक रोजाना केवल बीस से तीस किलोमीटर की गति से चल रहा है। रास्ते में बड़े वाहनों और पुलों की वजह से कई स्थानों पर बिजली के तार और फुट ओवरब्रिज को अस्थायी रूप से हटाना या बदलना पड़ रहा है।

हाईवे पेट्रोलिंग टीम व तकनीकी विशेषदेवकली बाजार से सुबह 10:40 बजे काफिला गाजीपुर की ओर रवाना हुआ। जनपद से करीब तीन सौ किमी दूर बलरामपुर पहुंचने में करीब एक महीना और लगने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- गाजीपुर जा पहुंचा सोशल मीड‍िया की सनसनी बना 'महाबली' ट्रेलर, हाइवे पर लगी सेल्‍फी लेने वालों की भीड़