विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद: Zepto वेयरहाउस में गंदगी और कॉकरोच मिले, खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में खुलासा; लाइसेंस होगा कैंसिल?

Published: Sat, 24 Oct 2026 10:23 PM (IST)

खाद्य सुरक्षा विभाग ने गाजियाबाद के जेप्टो वेयरहाउस में गंदगी और कॉकरोच पाए जाने पर सख्त रुख अपनाया है। निरीक्षण ...और पढ़ें

जेप्टो वेयरहाउस में गंदगी और कॉकरोच मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। एआई इमेज

जेप्टो वेयरहाउस में गंदगी और कॉकरोच मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। एआई इमेज

HighLights

  1. जेप्टो वेयरहाउस में गंदगी और कॉकरोच पाए गए, विभाग सख्त।

  2. खाद्य सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन निरीक्षण में उजागर हुआ।

  3. गाजियाबाद में जेप्टो वेयरहाउस का लाइसेंस निलंबित हो सकता है।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जेप्टो वेयरहाउस में गंदगी और कॉकरोच मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। निरीक्षण के दौरान परिसर में अत्यधिक गंदगी, दीवारों पर जाले, क्षतिग्रस्त फर्श और खाद्य परिसर में काकरोच पाए गए।

खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन और स्वच्छता में गंभीर कमियां मिलने की जानकारी मिली है।वेयरहाउस और डार्क स्टोर में खाद्य पदार्थों का भंडारण करने के साथ ही आर्डर के अनुसार उनकी आपूर्ति की तैयारी होती है।

ऐसे में परिसर में गंदगी और कीटों की मौजूदगी खाद्य पदार्थों की सुरक्षित हैंडलिंग को प्रभावित कर सकती है। खाद्य पदार्थों को दूषित होने से बचाने के लिए साफ-सफाई और सुरक्षित भंडारण जरूरी है।

बताया जा रहा है कि निरीक्षण में मिली खामियों के बाद लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई हो सकती है। जिला अभिहित अधिकारी सुरेश मिश्रा ने बताया कि अभी जांच जारी है उसके बाद ही कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में सास के साथ रहने को राजी हुई पत्नी तो पति ने बांटे लड्‌डू, एक-दूसरे का हाथ थामकर खाईं कसमें

यह भी पढ़ें- व्यापारियों को बड़ी राहत: गाजियाबाद में शुरू हुई ब्याज माफी योजना, पुराना टैक्स जमा करने पर 100% तक छूट