विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में हापुड़ रोड और पुराने बस अड्डे पर आवाजाही बंद, सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे पर ट्रैफिक अलर्ट

Published: Thu, 15 Oct 2026 09:55 AM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2026 09:58 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाजियाबाद दौरे के कारण शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। हापुड़ रोड और ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए हापुड़ रोड पर यातायात बंद रखा जाएगा। फाइल फोटो

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए हापुड़ रोड पर यातायात बंद रखा जाएगा। फाइल फोटो

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गाजियाबाद दौरा।

  2. हापुड़ रोड और पुराने बस अड्डे पर यातायात बंद।

  3. एनएच-नौ पर भी कुछ देर के लिए आवाजाही रुकेगी।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुक्रवार को गाजियाबाद दौरे के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए हापुड़ रोड पर यातायात बंद रखा जाएगा।

पुराने बस अड्डे चौराहे पर भी वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी। वहीं एनएच-नौ पर भी मुख्यमंत्री के आवागमन के दौरान कुछ देर के लिए यातायात रोकने की तैयारी है। इससे शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान निर्माणाधीन पुराने बस अड्डे का निरीक्षण प्रस्तावित है। यहां चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति और परियोजना की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। पुराने बस अड्डे के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात प्रबंधन को लेकर भी पुलिस सतर्क रहेगी।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के समय चौराहे पर वाहनों की आवाजाही रोकने से आसपास के मार्गों पर दबाव बढ़ने की आशंका है। इसके अलावा मुख्यमंत्री डासना स्थित आइएमएस में भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

इसमें आगामी चुनाव की तैयारियों और पार्टी की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। बैठक को देखते हुए संस्थान और उसके आसपास सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने के दौरान एनएच-नौ पर भी कुछ समय के लिए वाहनों को रोका जाएगा।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के साहिबाबाद में पाइपलाइन लीकेज से हाहाकार, गंदे पानी की सप्लाई से 20 हजार लोग बेहाल

यह भी पढ़ें- स्कूल ट्रिप की खुशियां मातम में बदलीं, कुल्लू से गाजियाबाद पहुंचा रुद्र का शव; परिवार में मचा कोहराम