गाजियाबाद के साहिबाबाद में पाइपलाइन लीकेज से हाहाकार, गंदे पानी की सप्लाई से 20 हजार लोग बेहाल
गाजियाबाद के साहिबाबाद में 20,000 से अधिक लोग दूषित पानी की आपूर्ति से परेशान हैं। इंदिरापुरम और टीला मोड़ जैसे ...और पढ़ें
-1791997292043_m.webp)
गंदे पानी की आपूर्ति। AI जनरेटेड
HighLights
साहिबाबाद के 20 हजार लोग दूषित पानी से जूझ रहे।
इंदिरापुरम और टीला मोड़ में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त।
जलकल विभाग ने समाधान का आश्वासन दिया है।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। गाजियाबाद के साहिबाबाद में ट्रांस हिंडन के विभिन्न इलाकों में दूषित पानी की आपूर्ति की समस्या बरकरार है। तमाम शिकायतों के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल रहा है।
बुधवार सुबह भी इंदिरापुरम के न्याय खंड-दो और टीला मोड की इंद्रप्रस्थ कालोनी में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे करीब यहां के 20 हजार लोग जूझ रहे हैं।
इंदिरापुरम के न्याय खंड-दो में लाइन क्षतिग्रस्त होने से करीब 5 दिन से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। टोंटी खोलते ही दूषित पानी की दुर्गंध आने लगती है। पानी इतना गंदा है कि हाथ धोने के लायक भी नहीं है पीना तो दूर की बात है।
लोगों ने बाल्टी और बोतल में पानी भरकर जलकल विभाग के अधिकारियों को फोटो भेजकर रोष व्यक्त किया है। लोगों ने कहा कि क्या अधिकारी इस पानी का उपयोग कर पीने और जरूरी कार्यों के लिए कर सकते हैं।
गंदे पानी से परेशान
स्थानीय निवासी किशोर ठाकुर ने बताया कि आए दिन दुर्गंधयुक्त पानी की जलापूर्ति होती है। पेयजल में सीवर का पानी मिलकर आता रहता है। अब भी करीब पांच हजार की आबादी गंदे पानी से परेशान है।
4 दिन से दूषित पानी की आपूर्ति
टीला मोड की इंद्रप्रस्थ कालोनी में बीते करीब चार दिन से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे यहां की करीब 15 हजार की आबादी परेशान हैं। लोगों ने इसकी शिकायत जीडीए के अधिकारियों से की है। यहां भी आए दिन दूषित पानी की आपूर्ति होती रहती है।
जिन इलाकों से दूषित पानी की शिकायत आई है वहां समाधान कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। - केपी आनंद, महाप्रबंधक, जलकल विभाग
यह भी पढ़ें- 1 करोड़ का बजट, फिर भी पार्कों में दूषित पानी और बदबू; नगर परिषद के सफाई के दावों की निकली हवा
