विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्कूल ट्रिप की खुशियां मातम में बदलीं, कुल्लू से गाजियाबाद पहुंचा रुद्र का शव; परिवार में मचा कोहराम

Published: Wed, 14 Oct 2026 10:10 PM (IST)

गाजियाबाद के मसूरी निवासी 17 वर्षीय छात्र रुद्र कुमार की हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे पर हादसे में मौत हो ...और पढ़ें

शव बुधवार को गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के आकाश नगर स्थित उनके घर पहुंचा। AI जनरेटेड

शव बुधवार को गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के आकाश नगर स्थित उनके घर पहुंचा। AI जनरेटेड

HighLights

  1. गाजियाबाद के छात्र रुद्र कुमार की रोहतांग में मौत।

  2. स्कूल ट्रिप पर पहाड़ी से गिरने से हुआ हादसा।

  3. शव घर पहुंचा, परिवार में शोक का माहौल।

संवाद सूत्र, मसूरी (गाजियाबाद)। हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे पर हादसे में जान गंवाने वाले 17 वर्षीय रुद्र कुमार का शव बुधवार को गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के आकाश नगर स्थित उनके घर पहुंचा।

शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने मूल गांव दलपतपुर मुक्तेश्वर, बुलंदशहर ले गए। रुद्र अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। उनके पिता पुष्पेंद्र कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं।

रुद्र गोविंदपुरम स्थित ब्राइटलैंड स्कूल में कक्षा 11 के वाणिज्य वर्ग के छात्र थे। वह पढ़ाई में होनहार होने के साथ फुटबाल के भी अच्छे खिलाड़ी थे।

C-143-1-NOI1042-455229

संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरे

जानकारी के अनुसार, स्कूल के कक्षा 11 के विद्यार्थियों का एक समूह मनाली घूमने गया था। मंगलवार को समूह रोहतांग दर्रे की ओर गया था। इसी दौरान रुद्र अपने एक साथी के साथ पहाड़ी के पास तस्वीर खिंचवाने गए थे। बताया गया कि इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गए। ऊंचाई से गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई।

शव परिजनों को सौंपा

हादसे की सूचना मिलने पर हिमाचल प्रदेश पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को निकाला। इसके बाद मनाली में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। रुद्र के पड़ोसी ने बताया कि रुद्र फुटबाल कई बड़े मैच खुल चुका था।