वसुंधरा पुलिस चौकी में रात 10 बजे धमाका, टूट गईं खिड़कियां; AC कंप्रेसर या पटाखे बने वजह?
गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में एक संदिग्ध वस्तु में विस्फोट हो गया, जिससे एक डिलीवरी ब्वॉय घायल हो गया। ...और पढ़ें

वसुंधरा पुलिस चौकी के भीतर एक संदिग्ध वस्तु में हुए विस्फोट का मामला सामने आया है। एआई इमेज
HighLights
वसुंधरा पुलिस चौकी के भीतर संदिग्ध वस्तु में विस्फोट हुआ।
धमाके में डिलीवरी ब्वॉय कांच लगने से घायल हो गया।
पुलिस और फोरेंसिक टीम धमाके की वजह की जांच कर रही है।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की वसुंधरा पुलिस चौकी में शुक्रवार रात अचानक हुए ब्लास्ट से दो दीवारों में दरारें आ गई। हादसे में एक युवक घायल हो गया। ब्लास्ट का कारण एसी का कंप्रेसर फटने और पुलिस चौकी में रखे पटाखे माना जा रहा है।
रात करीब 10 बजे अचानक हुए ब्लास्ट से दो कमरों की खिड़कियां टूट गईं। दीवार में भी दरार आ गई। ब्लास्ट से चौकी में अफरातफरी का माहौल बन गया। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया एक हादसे मे डिलीवरी बॉय घायल है। वह किसी काम से चौकी में आया था।
पुलिसकर्मियों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने एसी में ब्लास्ट होने कि बात कही है। घटना के बाद डीपीपी ट्रांस हिंडन रिजुल और एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, दूसरी ओर पटाखों से धमाका होने कि बात सामने आयी है।