विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में साइबर ठगों ने बैंक खातों से उड़ाए लाखों रुपये

Published: Fri, 06 Nov 2026 06:46 PM (IST)

गाजियाबाद के कौशांबी में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के दो बैंक खातों से 3.05 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ...और पढ़ें

गाजियाबाद में ठगी का मामला।

गाजियाबाद में ठगी का मामला।

HighLights

  1. साइबर ठगों ने व्यक्ति के दो खातों से पैसे निकाले।

  2. कुल 3.05 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया।

  3. पीड़ित ने कौशांबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के दो बैंक खातों से 3.05 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

भोवापुर निवासी दीपक मद्देशिया ने बताया कि 17 और 18 अक्टूबर को उनके बैंक खातों से करीब 3.05 लाख रुपये निकाल लिए गए। 17 अक्टूबर को उनका मोबाइल अपडेट हुआ। जिसके बाद उसमें मौजूद सभी एप गायब हो गए।

उन्होंने दोबारा फोन पे एप डाउनलोड किया। एप में मोबाइल नंबर डालकर चेक किया तो पता चला कि 17 अक्टूबर को पंजाब एंड सिंध बैंक खाते से 96801 और 18 अक्टूबर को 14 हजार रुपये निकाले गए।

वहीं इंडियन बैंक के खाते से 96502 और 98050 कुल 305206 रुपये निकाले गए। उन्होंने साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।