विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-3F की गलियों में छंटेगा अंधेरा, खराब स्ट्रीट लाइटें बदलने का काम शुरू

Published: Wed, 16 Sep 2026 06:35 AM (IST)

नगर निगम ने वैशाली सेक्टर-3 एफ की खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलना शुरू कर दिया है, जिससे कई गलियां और ...और पढ़ें

वैशाली में जलती लाइट व तिकोना पार्क में खंभे पर लाइट लगाते निगम कर्मी। जागरण

वैशाली में जलती लाइट व तिकोना पार्क में खंभे पर लाइट लगाते निगम कर्मी। जागरण

HighLights

  1. वैशाली सेक्टर-3 एफ में खराब स्ट्रीट लाइटें बदली गईं।

  2. कई गलियां और पार्क अब रोशनी से जगमग हुए।

  3. अंधेरे के कारण बढ़ी चोरी की घटनाओं पर लगाम लगेगी।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। वैशाली सेक्टर-3 एफ ब्लाक की गलियों में महीनों से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को नगर निगम ने बदलवाना शुरू कर दिया है।

कई गलियों और पार्क में लाइट लगा दी गई हैं। लोगों को अंधेरे से होने वाली परेशानी पर दैनिक जागरण ने बीते शनिवार के अंक में वैशाली सेक्टर-3एफ में न साफ पानी और न ही पथ पर प्रकाश, लाेग परेशान शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था।

अंधेरे से बढ़ गई थीं चोरी की घटनाएं

वैशाली में स्ट्रीट लाइटों को लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। चार से पांच खंभों पर नगर निगम की टीमों ने लाइटें लगा दी हैं। आरडब्ल्यूए के सदस्य अवधेश ने बताया कि तिकाेना पार्क, गली नंबर 678 की सभी लाइटें ठीक कर दी गई हैं।

इसके अलावा अन्य गलियों में भी स्ट्रीट लाइटों को नगर निगम अधिकारियों ने बदलवाया है। उन्होंने बताया कि गलियों में अंधेरा होने के चलते चोरी की घटनाएं बढ़ गई थीं। कुछ घरों से चोर मोटर चोरी कर ले गए थे। इससे दहशत बनी हुई थी।

रात के समय आने-जाने में लोगों को अंधेरा होने से वारदात और हादसे का भी भय बना रहता था।

बची जगहों पर भी जल्द लगाई जाएंगी लाइटें

शेष जगह भी जल्द ही लाइटें लगवाने का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने बताया कि शेष स्थानों पर भी शीघ्र ही लाइट लगवाने का आश्वासन अधिकारियों ने दिया है। वसुंधरा जोन के प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि वैशाली में स्ट्रीट लाइटों को बदलवाया गया है।

दिवाली से पहले पूरे जोन में लाइटों की समस्या का निस्तारण कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- अरवल में 6,500 में से 3,300 स्ट्रीट लाइटें खराब, नगर परिषद की लापरवाही से सड़कों पर बढ़ा हादसों का खतरा

यह भी पढ़ें- शहर अंधेरे में और स्टोर रूम में बंद हैं दो हजार स्ट्रीट लाइटें, सोहना नगरपरिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल