विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी पुलिस भर्ती में मेडिकल पास कराने का खेल, PAC के सिपाही और प्रधान लिपिक मांग रहे थे रुपये; तीन पर FIR

By vinit Edited By: Neeraj Tiwari
Published: Thu, 19 Nov 2026 10:23 AM (IST)

पुलिस आरक्षी भर्ती-2025 की चिकित्सा परीक्षा में पास कराने के नाम पर अवैध वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ ...और पढ़ें

पुलिस आरक्षी भर्ती-2025 की चिकित्सा परीक्षा में अभ्यर्थियों को पास कराने के नाम पर अवैध वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश। एआई इमेज

पुलिस आरक्षी भर्ती-2025 की चिकित्सा परीक्षा में अभ्यर्थियों को पास कराने के नाम पर अवैध वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश। एआई इमेज

HighLights

  1. पुलिस भर्ती मेडिकल पास कराने के नाम पर वसूली।

  2. पीएसी आरक्षी, प्रधान लिपिक और बाहरी व्यक्ति शामिल।

  3. गाजियाबाद के कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। पुलिस आरक्षी भर्ती-2025 की चिकित्सा परीक्षा में अभ्यर्थियों को पास कराने के नाम पर अवैध वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में गोविंदपुरम स्थित 47वीं वाहिनी पीएसी में तैनात एक आरक्षी, प्रधान लिपिक और एक बाहरी व्यक्ति के खिलाफ थाना कविनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सर्विलांस सेल कर रही जांच

गोविंदपुरम स्थित 47वीं वाहिनी पीएसी में 14 नवंबर से 21 नवंबर तक आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 के अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण और चरित्र सत्यापन चल रहा है।

इसी बीच 17 नवंबर को पीएसी अधिकारियों को सूचना मिली कि एक संदिग्ध मोबाइल नंबर से अभ्यर्थियों और उनके स्वजन को फोन कर मेडिकल परीक्षा में पास कराने के बदले मोटी रकम की मांग की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नंबर की जांच सर्विलांस सेल को दी गई।

अभ्यर्थियों की गोपनीय सूची और अन्य डेटा उपलब्ध कराया

जांच में पता चला कि यह नंबर मसूरी थाना क्षेत्र के ग्राम समयपुर निवासी चेतन का है। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर चेतन ने बताया कि 47वीं वाहिनी पीएसी में तैनात आरक्षी रहीश खान उसका पुराना दोस्त है और दोनों साथ पढ़े हैं।

रहीश खान ने ही उसे मेडिकल परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की गोपनीय सूची, बुलावा पत्र और अन्य डेटा उपलब्ध कराया था, ताकि वह अभ्यर्थियों से संपर्क कर वसूली कर सके।

तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पूछताछ में यह भी सामने आया कि इस पूरे खेल में वाहिनी के प्रधान लिपिक सुंदर सिंह की भी पूरी मिलीभगत है। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल के मुताबिक 47वीं वाहिनी पीएसी के शिविरपाल सुरेंद्र कुमार की शिकायत पर कविनगर पुलिस ने आरक्षी रहीश खान, प्रधान लिपिक सुंदर सिंह और चेतन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद की GH-7 सोसायटी के बेसमेंट में खड़ी कार में लगी आग, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।