विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल, 2 महीने से धूल फांक रही थायराइड मशीन; CHC में मिली गंदगी

Published: Mon, 16 Nov 2026 01:44 PM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2026 01:48 PM (IST)

एसआरएम की टीमें उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण कर रही हैं। गाजियाबाद में निरीक्षण के दौरान दो महीने ...और पढ़ें

जिला महिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान डॉ. देवेश कुमार सिंह और अन्य डॉक्टर। मदन पंचाल, जागरण

जिला महिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान डॉ. देवेश कुमार सिंह और अन्य डॉक्टर। मदन पंचाल, जागरण

HighLights

  1. एसआरएम टीमें कर रही हैं स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण।

  2. गाजियाबाद में थायराइड मशीन दो माह से स्थापित नहीं।

  3. मुरादनगर सीएचसी में साफ-सफाई की कमी पाई गई।

मदन पांचाल, गाजियाबाद। विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी जा रहीं है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्टेट रिव्यू मिशन (एसआरएम) के दूसरे चरण में 14 नवंबर से प्रदेश के आठ मंडलों में स्वास्थ्य इकाइयों का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है।

इसके लिए दो सौ से अधिक अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की टीमें निरीक्षण रही हैं। निरीक्षण 20 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान अस्पतालों से लेकर गांवों और शहरी क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों तक उपलब्ध सुविधाओं की बिंदुवार समीक्षा हो रही है।

जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया

वहीं, सोमवार को संयुक्त निदेशक डॉ. देवेश कुमार सिंह जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। पैथोलॉजी लैब में बॉक्स में रखी थायराइड जांच की मशीन के बारे में जानकारी करने पर बताया गया कि दो माह पहले आई मशीन इंस्टॉल नहीं हुई है। इस पर टीम ने नाराजगी जताई। निर्देश दिए कि जल्द इसे चालू किया जाए।

इसके बाद टीम ने जिला एमएमजी अस्पताल का भी निरीक्षण किया। यहां भी कई खामियां मिली। सीएचसी मुरादनगर में टीम ने ओपीडी से लेकर लेबर रूम का जायजा लिया। यहां साफ सफाई ठीक नहीं मिली। संस्थागत प्रसव के प्रति संतोष जताया।

WhatsApp Image 2026-11-16 at 13.34.00

अस्पताल का निरीक्षण करते डॉक्टर। जागरण

सीएचसी प्रभारी डॉ. भारत भूषण के अलावा स्वास्थ्य कर्मियों से पूछताछ की गई। बता दें कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक डॉ. पिंकी जोवल की ओर से जारी आदेश के अनुसार, दूसरे चरण में बरेली, अयोध्या, झांसी, कानपुर, अलीगढ़, बस्ती, मेरठ और मिर्जापुर मंडल में निरीक्षण हो रहा हैं।

इनमें से सात मंडलों में 14 से 17 नवंबर तक निरीक्षण होगा, जबकि मेरठ मंडल में 14 से 20 नवंबर तक टीमें स्वास्थ्य इकाइयों का जायजा ले रही है। मेरठ मंडल के निरीक्षण की जिम्मेदारी सहारनपुर मंडल को दी गई है।

26 सदस्यीय टीमें बनाई गईं

निरीक्षण के लिए मंडल और जिला स्तर पर 26 सदस्यीय टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम में एक चिकित्सकीय या चिकित्सा कर्मी का होना अनिवार्य किया गया है। जिला स्तरीय टीमों को आवंटित ब्लाक में कम से कम 15 से 20 स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण करना जरूरी है। इसके लिए निर्धारित चेकलिस्ट का इस्तेमाल ओडीके प्लेटफार्म के माध्यम से किया जाएगा।

निरीक्षण के दायरे में मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल, विशेष अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर और नगरीय स्वास्थ्य केंद्र शामिल होंगे। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों की व्यवस्थाएं भी जांची गई।

निरीक्षण के बाद टीमें अपनी रिपोर्ट और प्रस्तुतीकरण तैयार करेंगी। 22 नवंबर तक मंडल स्तर पर प्रस्तुतीकरण राज्य स्तर पर भेजना होगा। इसके आधार पर प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान प्रत्येक स्वास्थ्य इकाई की जियो टैगिंग के साथ सेल्फी भी निर्धारित वॉट्सएप समूह में भेजी जा रही है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के सरकारी अस्पताल की खुली पोल, औचक निरीक्षण में स्टाफ मिला गायब, अपर निदेशक ने जब्त किया अटेंडेंस रजिस्टर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।