विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी चुनाव से पहले बड़ा एक्शन, अब घर-घर जाकर वोटर लिस्ट चेक करेंगे BLO; लापरवाही बरती तो नपेंगे अधिकारी

Published: Fri, 13 Nov 2026 03:08 PM (IST)

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने गाजियाबाद में अधिकारियों को मतदाता सूची में पात्र नाम जोड़ने के निर्देश दिए।

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

HighLights

  1. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने गाजियाबाद में दिए अहम निर्देश।

  2. बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे।

  3. लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा शुक्रवार को गाजियाबाद में पहुंचे।

यहां पर उन्होंने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के निर्देश दिए। इसके लिए बीएलओ को प्रत्येक घर पर जाने के लिए कहा गया है। खासतौर पर जिले की महिलाओं, युवाओं, दिव्यांगजन, बुजुर्गों का नाम मतदाता सूची में दर्ज है या नही इसका सत्यापन अवश्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के माध्यम से उनके अभिभावकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए कहा है, इसके लिये सभी स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया जाए।

15 नवंबर तक मांगा गया है प्रमाण पत्र

उन्होंने कहा कि यह भी चेक कर लिया जाए की किसी व्यक्ति का नाम दो जगह मतदाता सूची में शामिल न हो, यदि ऐसा है तो संबंधित व्यक्ति का नाम एक जगह मतदाता सूची से हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीएलओ प्रत्येक घर पर जाकर यह सुनिश्चित कर लें कि किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जुड़ने से न रह जाए।

यदि इसमें लापरवाही हुई तो संबंधित बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड ने कहा कि जिले में 15 नवंबर तक सभी तहसील क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारियों से प्रमाण पत्र मांगा गया है कि उनके क्षेत्र के किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जुड़ने से रह तो नहीं गया है।

इसके बाद जनगणना के द्वितीय चरण के दौरान प्रगणक के माध्यम से सत्यापन कराया जाएगा की किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जुड़ने से तो नही रह गया है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में SIR का पहला चरण कल होगा पूरा, लिस्ट से कटेंगे आठ लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।