यूपी बजट से गाजियाबाद के MSME को बड़ी सौगात, 3,822 करोड़ के फंड से 40 हजार इकाइयों की बढ़ेगी रफ्तार
उत्तर प्रदेश सरकार के बजट ने गाजियाबाद के MSME सेक्टर को 3,822 करोड़ रुपये का विकास फंड देकर नई उम्मीदें जगाई हैं। इससे जिले की लगभग 40 हजार औद्योगिक इकाइयों को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे उद्योगों को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। बजट प्रावधानों से निर्यात में वृद्धि और औद्योगिक क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी आने की संभावना है, खासकर टेक्सटाइल पार्क के विकास में।

3,822 करोड़ रुपये का विकास फंड दिए जाने से जिले की करीब 40 हजार औद्योगिक इकाइयों को सीधा लाभ मिलने की संभावना है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के बजट ने औद्योगिक नगरी गाजियाबाद के उद्यमियों में नई उम्मीद जगाई है। यूपी बजट में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) सेक्टर के लिए 3,822 करोड़ रुपये का विकास फंड दिए जाने से जिले की करीब 40 हजार औद्योगिक इकाइयों को सीधा लाभ मिलने की संभावना है।
बजट प्रावधानों से न केवल उद्योगों को गति मिलेगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।गाजियाबाद प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक जिलों में शामिल है। जिले में कुल 28 औद्योगिक क्षेत्र हैं, जहां एमएसएमई श्रेणी की हजारों मैन्युफैक्चरिंग इकाइयां संचालित हैं। ये इकाइयां इंजीनियरिंग गुड्स, धातु उत्पाद, गारमेंट, टेक्सटाइल और पावरलूम जैसे क्षेत्रों में उत्पादन कर देश-विदेश में अपनी पहचान बनाए हुए हैं।
बजट में एमएसएमई के लिए फंड बढ़ाए जाने से छोटे और मंझले उद्योगों के विस्तार का रास्ता खुला है। सरकार ने एमएसएमई सेक्टर के लिए पिछले वर्ष की तुलना में करीब 19 प्रतिशत अधिक फंड का प्रविधान किया है। इससे उद्यमियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा और औद्योगिक क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी आएगी।
बजट में सरदार वल्लभ भाई पटेल एम्पलायमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन योजना के लिए 575 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है। गाजियाबाद में महायोजना-2031 लागू होने के बाद इस तरह के जोन विकसित होने की प्रबल संभावनाएं हैं।
प्रति वर्ष जिले से हो रहा करीब 22 हजार करोड़ का निर्यात
गाजियाबाद से हर वर्ष 22 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निर्यात होता है। इसमें इंजीनियरिंग गुड्स, धातु उत्पाद और रेडीमेड गारमेंट्स का प्रमुख योगदान है। जिले से अफ्रीकी देशों, मिडिल ईस्ट, अमेरिका, यूएई, कनाडा, फ्रांस, यूके, तुर्की, इजराइल, सिंगापुर, बांग्लादेश और मेक्सिको सहित कई देशों को निर्यात किया जाता है। एमएसएमई को मिले बजटीय समर्थन से निर्यात को भी नई ऊंचाई मिलने की उम्मीद है।
टेक्सटाइल, गारमेंट और पावरलूम की सैकड़ों इकाइयां संचालित हैं। बजट में प्रोत्साहन से जिले में टेक्सटाइल पार्क विकसित करने की राह आसान होगी। उद्यमियों को प्रतिस्पर्धी बाजार में मजबूती मिलेगी। वस्त्र एवं गारमेंटिंग पालिसी के तहत दिए फंड का जिले के गारमेंट उद्यमियों को लाभ मिलेगा।
-गायत्री अनेजा, निदेशक अनेजा टैक्सटाइल
बजट में एमएसएमई के लिए दिया गया विकास फंड गाजियाबाद के उद्यमियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे रोजगार बढ़ेगा, छोटे और मंझले उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा और औद्योगिक क्षेत्रों को पुनर्जीवित किया जा सकेगा। उद्यमियों के लिए सरकार की ओर से उद्योग पालिसी भी कारगर सिद्ध हुई है।
-विकास खंड़ेलवाल, उद्यमी
एमएसएमई समेत विभिन्न औद्योगिक सेक्टरों के लिए बजट में किए गए प्रविधान से उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। उद्योगों के बढ़ने से जिले में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, जिससे युवाओं को स्थानीय स्तर पर काम मिलेगा और पलायन पर भी अंकुश लगेगा। युवाओं के लिए सरकार ने बेहतर अवसर प्रदान किए हैं।
-रिया अग्रवाल, युवा महिला उद्यमी
यह भी पढ़ें- यूपी बजट में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 750 करोड़ की सौगात, 5 रनवे के साथ बनेगा देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।