विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी बजट में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 750 करोड़ की सौगात, 5 रनवे के साथ बनेगा देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट

Published: Wed, 11 Feb 2026 05:24 PM (IST)

उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 750 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इस बजट से एयरपोर्ट का विस्तार दो से पांच रनवे तक होगा, जिससे यह देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन जाएगा। जेवर को एविएशन इंडस्ट्री का बड़ा हब बनाने के लिए एविएशन इनोवेशन एंड रिसर्च सेंटर और एमआरओ केंद्र भी स्थापित होगा। इससे गौतमबुद्ध नगर में लाखों रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

यूपी सरकार के बुधवार को पेश किए गए बजट में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 750 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।

यूपी सरकार के बुधवार को पेश किए गए बजट में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 750 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपाेर्ट के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर अपना खजाना खोल दिया है। प्रदेश सरकार के बुधवार को पेश किए गए बजट में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 750 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। एयरपोर्ट को दो रनवे का विस्तार करते हुए पांच रनवे करने का निर्णय भी लिया गया है। इसके साथ ही जेवर के एविएशन इंडस्ट्री का बड़ा हब बनाने के लिए एविएशन इनोवेशन एंड रिसर्च सेंटर के साथ रखरखाव एवं आपरेशन का केंद्र बनाया जाएगा।

देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनाने का लक्ष्य

प्रदेश सरकार के इस निर्णय से गौतमबुद्ध नगर देश में एविएशन उद्योग का बड़ा केंद्र बनने के साथ लाखों लोगों के लिए प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से रोजगार सृजन का माध्यम बनेगा। एनसीआर में दिल्ली के बाद दूसरे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के तौर पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण तकरीबन पूरा हो चुका है। इसी माह इसके उद्घाटन की योजना है, लेकिन प्रदेश सरकार ने इसे देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनाने के लिए बजट में प्रविधान कर दिया है।

मिलेगा आठ हजार करोड़ रुपये का मुआवजा 

एयरपोर्ट के भविष्य में विस्तार के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण में 1334 हेक्टेयर दूसरे चरण में 1365 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण हो चुका है। तीसरे चरण में 14 गांव की 2053 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण हो रहा है। इस अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को तकरीबन आठ हजार करोड़ रुपये मुआवजा वितरित होना है।

नागरिक उड्डयन विभाग के अलावा एयरपोर्ट में नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण की हिस्सेदारी भी है। नागरिक उड्डयन विभाग की हिस्सेदारी के तौर पर प्रदेश सरकार ने बजट में 750 करोड़ रुपये नोएडा एयरपोर्ट के लिए आवंटित किए हैं। तीनों प्राधिकरण भी अपनी हिस्सेदारी के सापेक्ष रकम देंगे।

एविएशन इंडस्ट्री का बड़ा केंद्र बनेगा

धनराशि आवंटित होने से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से पूरी होगी किसानों को समय से मुआवजा मिल सकेगा। भविष्य में यात्री संख्या बढ़ने पर एयरपोर्ट का पांच रनवे तक विस्तार होगा। यह देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन जाएगा। इसका फायदा उत्तर प्रदेश, एनसीआर के अलावा पड़ाेसी राज्यों के लोगों को भी सीधे तौर पर मिलेगा। इसके साथ ही एविएशन इनोवेशन एंड रिसर्च सेंटर की स्थापना के फैसले से जेवर भारत में एविएशन इंडस्ट्री का बड़ा केंद्र बनेगा।

रोजगार सृजन का बनेगा केंद्र

जेवर में एयरक्राफ्ट की रखरखाव, रिपेयर व ओवरहालिंग का बड़ा केंद्र बनाने की योजना के तहत दूसरे चरण में 1365 हे. जमीन का अधिग्रहण किया गया है। इसमें एयरक्राफ्ट की मेंटीनेंस में उपयोग होने वाले कलपुर्जों के निर्माण से लेकर बोइंग, एयरबस आदि की मरम्मत तक का काम होगा। अभी तक देश में यह सुविधा सीमित स्तर पर ही है। रिसर्च और इनोवेशन से सेंटर की स्थापना से एविएशन सेक्टर में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा जो सीधे तौर पर रोजगार सृजन का बड़ा माध्यम होगा।

यह भी पढ़ें- जेवर एयरपोर्ट बना विकास की नई गाथा, बदली किसानों की जीवनशैली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।