Move to Jagran APP

दुर्गा अष्ठमी आज, घर-घर होगा कन्यापूजन

संवाद सहयोगी मोदीनगर दुर्गा अष्टमी का पर्व आज यानि शनिवार को शहर में हर्षाेल्लास के साथ म

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 06:02 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 05:03 AM (IST)
दुर्गा अष्ठमी आज, घर-घर होगा कन्यापूजन

संवाद सहयोगी, मोदीनगर :

दुर्गा अष्टमी का पर्व आज यानि शनिवार को शहर में हर्षाेल्लास के साथ

मनाया जाएगा। घर-घर में कन्या पूजन होगा। कन्याओं को भोजन कराने के साथ उन्हें उपहार भेंट किए जाएंगे। कन्या पूजन को लेकर श्रद्धालुओं ने

शुक्रवार को ही तैयारियां पूरी कर ली। उधर, शुक्रवार को सप्तमी के मौके

पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की माता का आशीर्वाद लेने के लिए कतार लगी रहीं।

17 अक्टूबर से नवरात्र शुरू हुए थे। शुक्रवार को सप्तमी के मौके पर

मंदिरों व घरों में विशेष पूजा का आयोजन हुआ। सुबह से ही मंदिरों में

श्रद्धालुओं की कतार लगने लगी थी। गांव सीकरी स्थित महामाया देवी मंदिर

में भी सुबह से ही श्रद्धालु भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे।

सभी ने माता को नारियल व चुनरी भेट की। शारीरिक दूरी के नियम का पालन करते हुए मंदिर में पूजा अर्चना हुई। उधर, गोविदपुरी स्थित काली माता

मंदिर में 49वां दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू हुआ। दुर्गा पूजा कमेटी के

पदाधिकारियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कमेटी के संयोजक प्रदीप बोस ने बताया कि कार्यक्रम 26 अक्टूबर को मूíत विसर्जन पर समाप्त होगा। जिसके बाद प्रसाद का वितरण होगा। 24 और 25 अक्टूबर को भंडारे का आयोजन होगा।

शहर के अधिकांश मंदिरों में सुबह व शाम के समय भगवान की आरती हुई। शारीरिक दूरी के नियम का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने आरती में हिस्सा लिया। सभी ने बारी-बारी से भगवान की आरती की। कई मंदिरों में हवन का भी आयोजन हुआ। वहीं, आज दुर्गा अष्टमी का पर्व मनेगा। इसको लेकर श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को ही तैयारियां पूरी कर ली। कन्याओं के लिए उपहार व चुनरी खरीदी गई। इसके अलावा फलों की भी खरीदारी की गई।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.